Gaurav Khanna: टीवी एक्टर गौरव खन्ना अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। बीते साल गौरव ने सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' जीता, जिससे उनकी पॉपुलैरिटी में चार चांद लगे। वहीं इस शो के दौरान गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) की पर्सनल लाइफ भी काफी सुर्खियों में रही। एक तरफ गौरव खन्ना ने खुलासा किया कि वे बच्चे चाहते हैं और आकांक्षा नहीं। दूसरी तरफ आकांक्षा चमोला के क्रिप्टिक पोस्ट ने हंगामा मचा दिया था। सोशल मीडिया पर खबर फैलने लगी कि गौरव और आकांक्षा अलग होने वाले हैं। हालांकि अब खुद बिग बॉस 19 विनर गौरव खन्ना ने इन रुमर्स पर चुप्पी तोड़ी।
Image Source: Instagram Gaurav Khanna
ये भी पढ़ें: माही विज संग तलाक के बाद मायशा अय्यर को डेट कर रहे हैं Jay Bhanushali? साथ देख लगी अटकलें; जानें क्या है सच
रुमर्स पर फुल स्टॉप लगाते हुए गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) कहते हैं, 'मुझे नहीं मालूम ये खबरें कहाँ से उड़कर आईं। मुझे लगता है ये कीबोर्ड वायरस का काम है। आकांक्षा द्वारा शेयर किया गया क्रिप्टिक पोस्ट उनकी अपकमिंग वेब सीरीज के लिए था। हालांकि लोगों को लगा कि वो और मैं अलग होने वाले हैं। हम बतौर कपल एक दूजे के साथ काफी खुश हैं। आकांक्षा चमोला एक्टिंग में वापसी कर रही हैं जिसका सपोर्ट मैं करता हूँ। हम दोनों एक दूजे की फीलिंगस का ख्याल और समान रखते हैं। अलग होने की खबरें सरासर झूठ हैं।' गौरव खन्ना के इस बयान से साफ हो गया है कि उनके और आकांक्षा चमोला की अलग होने की खबरें सिर्फ रुमर्स हैं और कुछ नहीं।
बता दें साल 2016 में गौरव और आकांक्षा ने धूमधाम से शादी की थी। वहीं इन दिनों आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना को काफी ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल आकांक्षा सीरीज 'दिल धोखा और डिजायर' में नजर आ रही हैं। इस वेब सीरीज में आकांक्षा ने अपने को-एक्टर संग कई बोल्ड और किसिंग सीन्स दिए, जिसके चलते गौरव खन्ना को ट्रोल किया जा रहा है।
