Gaurav Khanna-Shraddha Arya के नए शो के टाइटल से उठा पर्दा, प्रोमो देख एक्साइटेड हुए फैंस

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 31, 2026, 01:07 PM IST

Gaurav Khanna-Shraddha Arya New Show: टीवी की दुनिया में गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या की नई जोड़ी देखने को मिलने वाली है। दोनों एकता कपूर के नए शो से छोटे पर्दे पर वापसी करेंगे।

Gaurav Khanna-Shraddha Arya New Show: टीवी की दुनिया में जल्द ही एक नई जोड़ी दर्शकों का एंटरटेनमेंट करने वाली है। छोटे पर्दे के दो जाने-पहचाने चेहरे गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) और श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) एक साथ नए शो में नजर आने वाले हैं। दोनों कलाकार इससे पहले अलग-अलग सीरियल्स के जरिए दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना चुके हैं। अब पहली बार उनकी जोड़ी पर्दे पर दिखाई देगी। इस नए प्रोजेक्ट को लेकर पिछले कुछ दिनों से चर्चा थी और अब इसके नाम से भी पर्दा उठ गया है। खास बात ये है कि इस शो के पीछे टीवी की मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ektaa Kapoor) हैं, जो एक बार फिर दर्शकों के लिए एक नई कहानी लेकर आ रही हैं।

Gaurav Khanna-Shraddha Arya New Show

गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या के नए शो का नाम हुआ फाइनल, ‘दिल की बेवफाइयां’ से मचेगा धमाल (Image Source: StarPlus Instagram)

ये होगा शो का नाम

गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या के नए शो का नाम ‘दिल की बेवफाइयां’ (Dil Ki Bewafaiyaan) रखा गया है। ये एक रोमांटिक फैमिली ड्रामा होगा, जिसे एकता कपूर की कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms) प्रोड्यूस कर रही है। स्टार प्लस (Star Plus) ने शो का प्रोमो जारी कर इसके नाम का खुलासा किया है। इस शो के जरिए गौरव और श्रद्धा पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। गौरव खन्ना के इस नए शो का प्रोमो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर छा गया है। तो चलिए बिना देर किए देखते हैं शो का प्रोमो जो धमाल मचा रहा है।

End of Feed