Gaurav Kapur-Kritika Kamra: आखिरकार टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं कृतिका कामरा ने सात फेरे ले लिए। इसी 11 मार्च को कृतिका कामरा ने क्रिकेट कमेंटेटर गौरव कपूर से शादी की। कपल ने अपनी शादी बेहद ही निजी और सादगी से की है, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हुईं। काफी समय से कृतिका कामरा और गौरव कपूर एक दूजे को डेट कर रहे थे लेकिन अब वे मिसे-मिसेज बन गए। बीते दिन कपल ने शादी के बाद रीसेप्शन पार्टी रखी, जिससे जुड़ा एक वीडियो सामने आया जो देखने में काफी मजेदार है।
Image Source: Instagram
बीती रात 12 मार्च को गौरव कपूर (Gaurav Kapur) और कृतिका कामरा (Kritika Kamra) ने क्रिकेट, टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोगों के लिए रीसेप्शन पार्टी रखी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें गौरव कपूर गाने 'मुझसे शादी करोगी' पर कृतिका कामरा के लिए डांस करते दिखाई दिए। गौरव कृतिका की गर्ल गैंग संग मौज-मस्ती में नाचने लगे। वीडियो में साफ देखा गया कि पहले तो कृतिका ने गौरव को नखरे दिखाए लेकिन बाद में वे नाचने लगीं। नाचते-नाचते गौरव कपूर ने घुटनों पर बैठकर कृतिका कामरा से एक बार फिर पूछा 'मुझसे शादी करोगी'। ये डांस देख फैंस कपल पर जमकर प्यार छिड़क रहे हैं।
सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो को जमकर वायरल हो रही है। इस रीसेप्शन पार्टी में सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, जहीर खान, विद्या बालन, हेजल किच, मलाइका अरोड़ा, रिया चक्रवर्ती, नकुल मेहता जैसे कई स्टार्स ने शिरकत की। जैसा की आपको मालूम है गौरव कपूर की ये दूसरी शादी है। 44 साल के गौरव कपूर की पहली शादी कीरत भट्टल संग हुई जो सिर्फ 7 साल चली। वहीं
