गौरव चोपड़ा को बिग बॉस 10 करने का पछतावा, बोले- स्वामी ओम करता था ब्लैक मैजिक!

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 25, 2023, 02:47 PM IST

एक्टर गौरव चोपड़ा गदर 2 में नजर आए थे। उनके काम को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा कि उन्हें बिग बॉस 10 करने का अफसोस है। एक्टर ने शो के कंटेस्टेंट स्वामी ओम को लेकर चौंकाने वाला दांवा किया है।

टीवी के मशहूर एक्टर गौरव चोपड़ा (Gaurav Chopra) गदर 2 (Gadar 2) की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं। गदर 2 में एक्टर ने लेफ्टिनेट कर्नल देवेंद्र रावत की भूमिका निभाई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं। एक्टर ने फिल्म के सक्सेस के साथ अपनी बिग बॉस 10 की जर्नी के बारे में भी बात की है। एक्टर ने दांवा किया कि घर में स्वामी ओम के साथ रहना बहुत मुश्किल था। उसे काला जादू आता था।

सभी कंटेस्टेंट्स के लिए ये काफी डरवाना था।एक्टर ने आगे कहा, भले ही स्वामी ओम दर्शकों को फनी लग सकता है। लेकिन वो कंटेस्टेंट्स को धमकी देता था। गौरव का ये बयान चर्चा में बना हुआ है। गौरव के साथ बिग बॉस 10 में मनु पंजाबी, मनवीर गुजर, मोनालिसा, रोहन मेहरा समेत कई कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था।

End of Feed