Ganesh Chaturthi 2026: टीवी स्टार्स के घर पधारे बप्पा, गोविंदा के बिना Sunita Ahuja ने धूमधाम से किया स्वागत

Ganesh Chaturthi 2026: गणेश चतुर्थी की धूम टीवी स्टार्स के बीच देखने के लिए मिली। कई टीवी स्टार्स ने अपने घर पर गणपति बप्पा का स्वागत किया। इस मौके की तस्वीरें सामने आ गई हैं।

Ganesh Chaturthi 2026: गणेश चतुर्थी के दिन हर कोई गणपति बप्पा की भक्ति में लीन है। चारों तरफ आज के दिन की धूम देखने के लिए मिल रही है। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में भी गणेश चतुर्थी को काफी धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। इंडस्ट्री के कलाकार अपने घर पर ढोल और नगाड़ों के बीच बप्पा का स्वागत करते हैं और बीती रात भी ऐसा ही नजारा देखने के लिए मिला। गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2026) के मौके पर टीवी इंडस्ट्री के कई सारे कलाकार बीती रात धूमधाम से बप्पा को अपने घर लेकर आए। गुरमीत-देबीना से लेकर सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) तक, कई सेलेब्स के घर गणपति बप्पा पधार चुके हैं। आइए आपको सबके बारे में बताते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'गलती हो जाती है', Bigg Boss 20 में कंटेस्टेंट्स की कास्टिंग पर उठे सवाल, Salman Khan ने विवाद पर तोड़ी चुप्पी

Ganesh Chaturthi 2026

Ganesh Chaturthi 2026

    टीवी स्टार्स के घर हुआ बप्पा का स्वागत

    मुंबई में गणेश चतुर्थी की अलग ही धूम होती है। यहां पर टीवी कलाकार अपने धर्म को किनारे रखते हुए घर पर बप्पा का स्वागत करते हैं। गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी ने भी हर साल की तरह इस बार भी अपने घर गणपति बप्पा का स्वागत किया। सुनीता आहूजा ने भी धूमधाम से बप्पा का स्वागत किया है। इस मौके सुनीता आहूजा के साथ गोविंदा और उनके बच्चे नजर नहीं आए। वह अकेले ही नाचते हुए बप्पा के घर लेकर आईं। कॉमेडियन भारती सिंह भी अपने घर पर बप्पा को लेकर आईं। इस मौके पर भारती सिंह अपने बेटे गोला के साथ नजर आईं। संभावना सेठ के लिए ये गणेश चतुर्थी काफी खास है। एक्ट्रेस मां बनने के बाद पहली बार बप्पा को घर लेकर गई हैं। संभावना ने अपने पति के साथ जमकर डांस किया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: अविनाश मिश्रा को पछाड़कर विनर बनीं Farrhana Bhatt? सेट से लीक वीडियो देख फैंस हुए खुश

      स्टार्स ने घर पर बनाई बप्पा की मूर्ति

      इनके अलावा दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया, अर्जन बिजलानी और नेहा स्वामी, अंकिता लोखंडे समेत कई स्टार्स अपने घर बप्पा लेकर आए हैं। वहीं, करण वाही, ऋत्विक धनजानी, रुहानिका धवन ने बप्पा की मूर्ति को साथ मिलकर बनाया है। उर्फी जावेद ने भी गणपति बप्पा का धूमधाम से स्वागत किया। उर्फी ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह मराठी स्टाइल में तैयार होकर पोज दे रही हैं। एक तस्वीर में उर्फी ने बप्पा की मूर्ति तो पकड़ा हुआ है।

      End of Feed