ट्रोलिंग के बीच फरहाना भट्ट ने वृद्धाश्रम में मनाई होली, कहा, 'मुस्लिम हूं लेकिन...'

Farhana Bhatt Holi Celebration: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' फ़ेम फरहाना भट्ट इन दिनों ट्रोलर्स के हत्थे चढ़ी हुई हैं। वजह अली खामनेई की मौत पर शोक जताना। ऐसे में अब फरहाना भट्ट ने ट्रोलिंग के बीच वृद्धआश्रम में जाकर बुजुर्गों संग होली खेली।

Farhana Bhatt Holi Celebration: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) की फाइनलिस्ट रह चुकीं फरहाना भट्ट अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बिग बॉस में धमाल मचाने के बाद फरहाना भट्ट की फैन फालोइंग इन दिनों आसमान छूती नजर आई। वहीं इस बीच फरहाना भट्ट को इन दिनों खूब ट्रोल किया गया क्योंकि एक्ट्रेस ने ईरान के लीडर अली खामनेई की मौत पर दुख जताया था। ऐसे में ये ट्रिब्यूट लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया था। इस एक बयान से फरहाना भट्ट की छवि को काफी नुकसान पहुंचा। अब हाल ही में होली के त्योहार को फरहाना ने ओल्ड एज होम में रह रहे बुजुर्गों संग मनाया।

दरअसल फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) ने इस बार होली का जश्न एक एल्डर केयर सेंटर में मनाया। एक होली इवेंट में शामिल होने के बाद वह सीधे बुजुर्गों के बीच जा पहुंचीं। वहां उन्होंने सिर्फ होली ही नहीं खेली, बल्कि बुजुर्गों के साथ समय बिताया, उनसे बातें कीं और उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए फरहाना भट्ट ने लिखा, 'मैंने अपनी होली सबसे खूबसूरत लोगों के साथ बिताने का फैसला किया… और सच कहूँ तो, मैंने जितना दिया उससे ज़्यादा प्यार पाया। आज मैंने जो मुस्कान देखी? वही मेरा असली होली सेलिब्रेशन था। कुछ पलों को फिल्टर की ज़रूरत नहीं होती… वे बस हमेशा आपके दिल में रहते हैं।' फरहाना भट्ट के इस अंदाज ने लोगों का दिल मानों छू लिया और एक्ट्रेस की जमकर तारीफ भी हो रही है।

End of Feed