अविका गौर और मिलिंद चंदवानी की शादी में धमाल मचाने आएंगे ये 2 सेलेब्स, जमकर होगा शोर-शराबा

Avika Gor Wedding: सीरियल 'बालिका वधू' फ़ेम अविका गौर आखिरकार लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी संग सात फेरे लेने जा रही है। अभी खबर सामने आई है कि इस शादी में मनोरंजन का तड़का लगाने के लिए दो फेमस सेलेब्स शामिल होंगे। जानिए नाम टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Avika Gor Wedding: टीवी एक्ट्रेस अविका गौर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में बनी हुई है। हसीना अपने बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी संग शो 'पति पत्नी और पंगा' में नजर आ रही है। आपको ये मालूम ही है कि अविका गौर नेशन टेलीविजन पर मिलिंद चंदवानी संग सात फेरे लेने जा रही हैं। अब तक 'पति पत्नी और पंगा' के शो में मिलिंद और अविका गौर की हल्दी, मेहंदी और संगीत फ़ंक्शन हो चुके हैं। अब आज 30 सितंबर को दोनों एक दूजे के साथ सात फेरे लेकर जन्मों-जन्मों के रिश्ते में बंध जाएंगे। अभी खबर सामने आई है कि इस शादी में दो सेलेब्स शामिल होंगे जो इंडस्ट्री में काफी जाने माने हैं।

End of Feed