BIGG BOSS OTT 2 की पहली कैप्टन बनी फलक नाज, फैंस ने लगाई मेकर्स को फटकार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 21, 2023, 11:51 AM IST

BIGG BOSS OTT 2 First Captain : बिग बॉस ओटीटी 2 पहले एलिमिनेशन राउंड के बाद अब शो में कैप्टन बनने को लेकर जबरदस्त हंगामा हो गया है। कैप्टन बनने की लड़ाई में आकांशा पूरी और फलक नाज एक दूसरे से भीड़ गए हैं लेकिन बिग बॉस ने अपने पहले कैप्टन का एलान कर दिया है पूरी खबर जानने के लिए पढ़े ये खास रिपोर्ट।

BIGG BOSS OTT 2 First Captain Task: सलमान खान ( Salman Khan) का शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2(BIGG BOSS OTT 2 ) दर्शकों के दिल पर राज कर रहा है। कुछ दिन पहले जियो सिनेमा पर शुरू हुआ ये शो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। बिग बॉस ओटीटी के इस सीजन को इस बार खुद सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। पहले एलिमिनेशन राउंड के बाद अब शो में कैप्टन बनने को लेकर जबरदस्त हंगामा हो गया है। कैप्टन बनने की लड़ाई में आकांशा पूरी( Akanksha Puri) और फलक नाज( Falaq naaz) एक दूसरे से भीड़ गए हैं।

Bigg Boss Ott 2 First Captain

पिछले शो में दिखाया गया कि बिग बॉस सलमान खान ने सभी सदस्यों को राशन खरीदने का टास्क दिया था जिसमें सभी को अपनी ज़रूरत के अनुसार कम से कम पैसों में ये लिमिटेड राशन खरीदना था। इस हंगामे के बाद अब कैप्टन बनने को लेकर जंग छिड़ गई है। शो में बेबिका धुर्वे, अविनाश सचदेव, पलक पुरस्वानी और जिया शंकर पहले से ही एलिमिनेट हैं इसलिए वह कैप्टन नहीं बन सकते।शो के लिए आकांशा और फलक में से किसी एक को कैप्टन चुनना था सभी सदस्यों ने मिलकर फलक को पहला कैप्टन बना दिया है।

End of Feed