जन्नत ज़ुबैर के बाद फैजल शेख को दोबारा मिला प्यार, क्या 'बिग बॉस 13' की इस हसीना को रहे हैं डेट?

Faisal Shaikh Dating: हाल ही में फैजल शेख को रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट रह चुकीं हसीना संग स्पॉट किया है। ये देख खबरें उड़ने लगी कि जन्नत ज़ुबैर संग ब्रेकअप के बाद फैजल की जिंदगी में प्यार ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। जानिए कौन है वो इस रिपोर्ट में।

Faisal Shaikh Dating: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर फैजल शेख अपनी डेटिंग लाइफ की वजह से काफी सुर्खियों में रहते हैं। ऐसा सुनने को मिला था कि फैजल और टीवी एक्ट्रेस जन्नत ज़ुबैर काफी सालों से एक दूजे को डेट कर रहे थे। अब दोनों ने अपने इस रोमांस पर फुल स्टॉप लगाते हुए रास्ते अलग कर लिए हैं। फैजल शेख से जुदा इंटरनेट पर वीडियो सामने आया जिसके चलते एक बाद फिर वो अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बन गए। हाल ही में फैजल का नाम 'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट रह चुकी हसीना संग जुड़ रहा है।

faisal sheikh Shefali Bagga

Image Source: Jannat Zubair/Viral Bhayani Instagram

पैपराजी ने फैजल शेख (Faisal Shaikh) को बीते दिन एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया जहां उनके साथ शेफाली बग्गा (Shefali Bagga) नजर आईं। शेफाली बग्गा रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट रह चुकीं हैं। पेशे से शेफाली एक न्यू एंकर भी है। शेफाली और फैजु को एक साथ देख सभी चौंक गए। इंटरनेट पर फैंस फैजल का नाम अब शेफाली संग जोड़ रहे हैं। लोगों का मानना है कि जन्नत ज़ुबैर (Jannat Zubair) संग ब्रेकअप के बाद फैजु का दिल शेफाली पर आ लटका है। डेटिंग की खबरों को हवा तब मिली जब एक कैमरामैन ने शेफाली से पूछा कि उनको गुलाब का गुलदस्ता किसने दिया है।

End of Feed