Exclusive: जीशान कादरी ने BB 19 से बाहर आते ही अमाल सहित इन लोगों पर निकाली भड़ास, बोले- इन्होंने दोस्ती नहीं निभाई

Exclusive Zeishan Quadri Of Bigg Boss 19 On His Friendship: टीवी के धमाकेदार शो "बिग बॉस 19' से बाहर आने के बाद जीशान कादरी ने अमाल मलिक, बसीर अली और शहबाज बडेशा पर अपनी भड़ास निकालने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने ये तक कहा कि तीनों ने अपनी दोस्ती नहीं निभाई।

Exclusive Zeishan Quadri Of Bigg Boss 19 On His Friendship: टीवी के धमाकेदार शो "बिग बॉस 19' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच बवाल देखने को मिलता है। 'बिग बॉस 19' से बीते सप्ताह जीशान कादरी का एविक्शन हो गया, जिससे दर्शकों को भी तगड़ा झटका लगा। वहीं अब जीशान कादरी ने घर से बाहर आने के बाद घरवालों की पोल खोलने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। जीशान कादरी ने 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से बाहर आने के बाद ये तक कहा कि अमाल मलिक, शहबाज बडेशा और बसीर अली ने शो में रहते हुए उनसे अपनी दोस्ती बिल्कुल भी नहीं निभाई। जीशान कादरी ने 'बिग बॉस 19' मेकर्स के पक्षपात पर भी चुप्पी तोड़ी।

bigg boss 19 zeishan quadri

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) फेम जीशान कादरी ने टेली टॉक/टाइम्स नाउ संग बातचीत की। उनसे सवाल किया गया कि अमाल मलिक के साथ जिस तरह की आपकी दोस्ती रही है, उस तरह की दोस्ती उन्होंने नहीं निभाई। इसपर जीशान कादरी ने कहा, "उन्होंने नहीं निभाई, बसीर ने नहीं निभाई, शहबाज बडेशा ने नहीं निभाई। मैंने निभाई।" वहीं जब जीशान कादरी से सवाल किया गया कि ऐसे दोस्तों के लिए आप क्या कहोगे, जो डबल फेस हैं। इसपर जीशान ने कहा, "फिर दोस्त कौन हैं? वो तो हम समझ रहे हैं ना कि तुम दोस्त हो, लेकिन तुम तो दोस्त हो ही नहीं। तुमको मूल्य ही नहीं है कि एक आदमी की जुबान क्या होती है। तुम्हें इसकी कीमत ही नहीं है। तुम्हें अल्फा मेल लगता है बॉडी बनाना। उदाहरण मुझसे ले लो अल्फा मेल का, तुम्हारी गलती तुम्हारे मुंह पर बोलेगा और रिश्ता आखिरी सांस तक निभाएगा।"

End of Feed