Exclusive: पत्नी गौहर पर Kushal के बयान पर Zaid Darbar ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'ये बिल्कुल नॉर्मल लगा'

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 7, 2026, 06:26 PM IST

Zaid Darbar on Kushal Tandon Comment: गौहर खान (Gauahar Khan) को लेकर कुशाल टंडन (Kushal Tandon) के पुराने बयान पर अब जैद दरबार (Zaid Darbar) ने पहली बार रिएक्शन दिया है। Zoom से बात करते हुए कहा कि...

Zaid Darbar on Kushal Tandon Comment: फेमस शो द अलायंस (The Alliance) खत्म हो चुका है, लेकिन शो से सामने आए बयान अब भी खबरों में बने हुए हैं। शो में गौहर खान (Gauahar Khan) को लेकर दिया गया कुशाल टंडन (Kushal Tandon) इसमें से एक है। कुशाल टंडन के बयान पर अब तक कई स्टार्स का रिएक्शन सामने आ चुका है। कुछ समय पहले कुशाल टंडन की बहन ने अपने भाई का सपोर्ट करते हुए, एक्टर के बयान को मजाक बताया था। अब इन सब के बीच जैद दरबार (Zaid Darbar) ने Zoom को दिए इंटरव्यू में इस बयान पर अपनी राय रखी है। तो चलिए जानते हैं कि जैद दरबार ने क्या कहा है।

Zaid Darbar on  Kushal Tandon Comment

जैद दरबार ने किया बड़ा खुलासा (Image Source: AI)

जैद दरबार ने दिया रिएक्शन

एक्टर कुशाल टंडन एक बार फिर गौहर खान पर दिए बयान को लेकर चर्चा में हैं। इसकी वजह जैद दरबार का इस बयान पर सामने आया रिएक्शन है। Zoom से बातचीत में जैद दरबार ने कहा कि 'मैं शो में कभी भी नकली नहीं बना। जब मन किया उनसे बात करने का, बात की। इसके पीछे कोई रणनीति नहीं थी। कुशल टंडन से मेरा कोई पुराना नाता नहीं था। मैं उन्हें बिल्कुल नहीं जानता था। उनके सामने आने पर मेरे दिमाग में कभी कुछ गलत नहीं आया। मेरे लिए ये बिल्कुल नॉर्मल था। इस बात का कोई गलत ख्याल नहीं था कि वे मेरी पत्नी गौहर के एक्स रहे हैं। मैं अपने दिमाग में कोई गलत बात नहीं आने देना चाहता था।' कुशाल टंडन के खुद, गौहर और जैद पर किए गए वायरल जोक पर पूछे जाने पर 'द अलायंस' कंटेस्टेंट ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो तब ये बिल्कुल नॉर्मल लगा। मैंने इसे किसी और नजरिए से नहीं देखा। मेरा दिमाग उस तरफ कभी जाता ही नहीं। बस दिमाग से निकल गया।'

End of Feed