Exclusive: 'किसी की फिजिकल हेल्थ खत्म कर दोगे'- अनुराग डोभाल पर भड़के The 50 फेम सिद्धार्थ भारद्वाज, लगाई फटकार

Sidharth Bhardwaj Reaction On Anurag Dobhal Suicide Attempt: यूट्यूबर अनुराग डोभाल की स्थिति पर सिद्धार्थ भारद्वाज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अपने बयान में अनुराग डोभाल को फटकार लगाई है और उन्हें डिप्रेशन से निकलने की सलाह दी है. इस मौके पर उन्होंने डिप्रेशन से निकलने के तरीके भी बताए हैं.

Sidharth Bhardwaj On Anurag Dobhal Suicide Attempt: बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट और मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं. अनुराग डोभाल का परिवार के साथ काफी तनाव चल रहा है, जिसके चलते वह काफी ज्यादा डिप्रेशन में हैं और इस बात का खुलासा उन्होंने अपने वीडियो में किया. इतना ही नहीं, उन्होंने लाइव आकर खुद का एक्सीडेंट भी कर लिया, जिसके बाद से ही वह अस्पताल में भर्ती है. अनुराग डोभाल की हालत पर कई सेलेब्ल ने रिेएक्शन दिया और अब यूट्यूबर के पूरे विवाद पर रियलिटी शो द 50 फेम सिद्धार्तथ भारद्वाज ने चुप्पी तोड़ी है.

anurag sidharth

Instagram- Photo Credit

अनुराग डोभाल की हालत पर बोले सिद्धार्थ भारद्वाज

द 50 में नजर आए सिद्धार्थ भारद्वाज (Sidharth Bhardwaj) ने जूम के साथ खास बातचीत की है, जिसमें उन्होंने अनुराग डोभाल की स्थिति पर खुलकर बात की और अपने विचार व्यक्त किए. उन्होंने कहा कि परेशानी हर किसी की जिंदगी में होती है और निजी परेशानियों की वजह से लापरवाही वाला व्यवहार सही नहीं है. उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा कि मैं अपनी मुसीबत के चक्कर में गाड़ी 150 की स्पीड पर चला रहा हूं और आपके परिवार के किसी आदमी को मार दूंगा. क्या आप मेरे डिप्रेशन में होने की बात समझेंगे? आप मुझे संवेदनशीलता दिखाओगे? नहीं दिखाओगे, ये हो गई पहली बात.

End of Feed