Exclusive: आवारा कुत्तों पर आए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर भड़कीं रुपाली गांगुली, बोलीं- ये कोई उपाय नहीं...

Exclusive Rupali Ganguly Angry On Supreme Court Order For Stray Dogs: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली व एनसीआर में आवारा कुत्तों को लेकर निर्देश जारी किया, जिसमें उन्हें सड़कों से हटाकर शेल्टर होम तक पहुंचाने की बात कही। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश पर रुपाली गांगुली ने नाराजगी जाहिर की है।

Exclusive Rupali Ganguly Angry On Supreme Court Order For Stray Dogs: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली व एनसीआर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को लेकर आदेश जारी किया, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों को सड़क से हटाकर शेल्टर होम तक पहुंचाने की बात कही। बताया जा रहा है कि ये आदेश लोगों की सुरक्षा को देखते हुए दिया गया है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर लोगों का आक्रोश देखने को मिला। यहां तक कि टीवी और बॉलीवुड स्टार्स भी सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के विरोध में नजर आए। वहीं अब टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने भी आवारा कुत्तों पर जारी हुए सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि ये कोई उपाय नहीं है।

rupali ganguly on supreme court verdict

फोटो क्रेडिट- रुपाली गांगुली इंस्टाग्राम, सुप्रीम कोर्ट फेसबुक पेज

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने टेली टॉक/जूम संग बातचीत के दौरान बताया कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर वह रो पड़ी थीं। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा, "मैं सच में रो रही थी। मैं अभी भी इस उम्मीद में थी कि वे लोग एनिमल बर्थ कंट्रोल नियम लागू करते हुए कोई सुझाव निकालेंगे। आप एनजीओ को देखते हैं, लेकिन वो लोग भी उन चीजों को करने में नाकाम हो रहे हैं, जो उन्हें करना चाहिए। उन्हें इतना पैसा मिलता है, उसके बावजूद। उन्हें हर कुत्ते के हिसाब से अच्छी-खासी रकम दी जाती है। तो उसे अभी तक इस्तेमाल क्यों नहीं किया गया? कोई उसकी जांच क्यों नहीं कर रहा। लेखा परीक्षकों को उसकी जांच करनी चाहिए। मेरा दिल टूट गया है।"

End of Feed