Rubina Dilaik on Jannat Zubair: टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) इन दिनों अपने शोज से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। रुबीना दिलैक कुछ समय पहले ही में दो जुड़वां बेटियां की मां बनी हैं, जिनका नाम जीवा और एधा। इन दिनों रुबीना दिलैक अपना पूरा समय बच्चों के साथ बिता रही हैं। इन सब के बीच रुबीना दिलैक का एक नया इंटरव्यू सामने आया है। Zoom को दिए इंटरव्यू में रुबीना दिलैक ने कई बड़े खुलासे किए हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान कई दोस्तों ने उनका साथ छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल वक्त में सिर्फ जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) ही उनके साथ खड़ी रहीं। (ये भी पढ़ें: मां बनने के बाद Rubina Dilaik ने मुश्किल दिनों का किया सामना, पोसपार्टम को बताया 'डिप्रेशन' से ज्यादा खतरनाक)
रुबीना दिलैक ने मुश्किल दिनों को किया याद (Image Source: Rubina Dilaik Instagram/ Zoom)
छलका रुबीना दिलैक का दर्द
एक्ट्रेस रुबीना दिलैक एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह रुबीना दिलैक का अभी हाल ही में Zoom को दिया एक इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू के दौरान रुबीना दिलैक ने अपने प्रेग्नेंसी के दिनों को याद करते हुए कई खुलासे किए। रुबीना दिलैक ने Zoom से बात करते हुए कहा कि महिलाएं अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान लोगों ने उनके साथ कैसा व्यवहार किया, ये बात आसानी से नहीं भूलतीं। उन्होंने कहा, 'मेरा मतलब ये है कि क्या आप सच में अपने दोस्त के साथ थे? मुझे तब समझ आया कि मेरे आसपास बहुत लोग थे, जिनके साथ मैं पार्टी करती थी, रील्स बनाती थी, स्टोरी डालती थी और खूब मस्ती करती थी। लेकिन वो दोस्ती बस सोशल मीडिया और पार्टी तक ही थी।' (ये भी पढ़ें:Khatron Ke Khiladi 15 में एंट्री से पहले बेटियों संग कैंपेनिंग पर निकलीं Rubina Dilaik, पति को बनाया फोटोग्राफर)
'गायब हो गए लोग'
रुबीना ने बताया कि जब वह जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली थीं, तब उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई। उन्होंने कहा, 'अचानक वो सारे लोग गायब हो गए, क्योंकि अब मैं पहले की तरह बाहर नहीं जा पा रही थी। जब मैं घर के अंदर मुश्किल दौर से गुजर रही थी और जिंदगी में बदलाव आ रहे थे, तब अगर वो लोग साथ नहीं थे, तो मुझे लगा कि वो कभी मेरे असली दोस्त थे ही नहीं। ये बात समझने में मुझे सालों लग गए। मेरी जिंदगी के इसी दौर ने मुझे सब समझाया। लेकिन खुशी है कि मैं लोगों को पहचान पाई और भगवान ने मुझे कुछ ऐसे सच्चे लोग दिए जो आज भी मेरे साथ हैं।' उन्होंने आगे कहा कि वही लोग असली होते हैं जो हर हालत में आपका साथ दें। रुबीना ने कहा, 'जन्नत जुबैर उनमें से एक हैं। वो आज भी मेरे साथ वैसे ही खड़ी हैं।' इसके अलावा एक्ट्रेस रुबीना ने अपने अभिनव शुक्ला की भी तारीफ की। रुबीना दिलैक का ये इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है।
