Exclusive: Bigg Boss करके आज भी पछता रही हैं Rakhi Vijan, बोली- मेरी जिंदगी की गलती है वो

Rakhi Vijan On Doing Bigg Boss: टीवी और बॉलीवुड की एक्ट्रेस राखी विजन ने हाल ही में टेली टॉक इंडिया संग बातचीत के दौरान बताया कि बिग बॉस करना उनकी सबसे बड़ी गलती रही है।

Rakhi Vijan On Doing Bigg Boss: टीवी के पॉपुलर और विवादित शो "बिग बॉस' ने अपने हर सीजन ने खूब धमाल मचाया है। 'बिग बॉस' का हर सीजन अपने साथ धमाल और कमाल लेकर आता है। जहां कई सितारे ऐसे रहे, जिनकी जिंदगी बिग बॉस के जरिए बन गई। वहीं कुछ सितारे ऐसे भी रहे, जो बिग बॉस का हिस्सा बनकर आज भी पछता रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की सबसे बड़ी गलती बिग बॉस को मानी है। इस लिस्ट में अब एक्ट्रेस राखी विजन का नाम भी शामिल हो गया है। राखी विजन का कहना है कि वह बिग बॉस करके आज भी पछता रही हैं। एक्ट्रेस ने सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो को अपनी जिंदगी की बड़ी गलती बताया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: रिलेशनशिप में होने के बावजूद किसी और से प्यार कर बैठी थीं Uditi Singh! खुद किया कबूल

Bigg Boss करके आज भी पछता रही हैं Rakhi Vijan (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

राखी विजन (Raki Vijan) ने टेली टॉक इंडिया संग बातचीत के दौरान बिग बॉस को लेकर दिल का गुबार निकाला। एक्ट्रेस 'बिग बॉस' के दूसरे सीजन का हिस्सा बनी थीं। राखी विजन से सवाल किया गया कि वह बिग बॉस में गई थीं, वो सफर बेशक थोड़ा छोटा था लेकिन उसपर वह क्या कहना चाहेंगी? ऐसे में राखी विजन ने जवाब दिया, "आपने पूछा कि कोई शो छोड़कर आपको पछतावा हुआ है तो नहीं ऐसा नहीं है। लेकिन कोई शो करके अगर पछतावा हुआ है तो वो है बिग बॉस। मैं सलाम करती हूं उन लोगों को जो बिग बॉस करते हैं, मैं सलाम करती हूं उन्हें जो वहां टिकते हैं। बिग बॉस जाने और वहां ठहरने के लिए हिम्मत चाहिए, जो सबके अंदर नहीं है। मेरे अंदर तो नहीं है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Bigg 20: स्काउट OP पर ज्वालामुखी की तरह फूटा Yung के भाई का गुस्सा, सलमान खान को बीच में घसीटा

End of Feed