Exclusive: युविका चौधरी से अलग होने की अफवाहों पर प्रिंस नरूला ने चुप्पी तोड़ी, बोले 'झगड़े होते रहते हैं लेकिन...'

Prince on separation rumours with Yuvika: साल 2025 में टीवी इंडस्ट्री के कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी के अलग होने की अफवाहें सामने आई थीं। हालांकि युविका ने इन अफवाहों का खंडन कर दिया था। जूम से बात करते हुए अब प्रिंस ने भी इन अफवाहों के उड़ने की असली सच्चाई बताई है।

Prince on separation rumours with Yuvika: प्रिंस नरूला और युविका चौधरी टीवी इंडस्ट्री के क्यूट कपल्स में एक हैं। इन दोनों की मुलाकात सलमान खान के शो 'बिग बॉस' सीजन 9 में हुई थी। यही वह शो है जब दोनों एक-दूसरे से प्यार कर बैठे थे। कुछ दिनों तक डेट करने के बाद दोनों ने 12 अक्टूबर, 2018 को एक-दूसरे से शादी कर ली। लगभग 6 सालों के बाद इस कपल ने अपने बच्चे का स्वागत किया। दोनों की एक प्यारी सी बेटी (एकलीन) है। बीते साल यानी 2025 में प्रिंस नरूला और युविका चौधरी के अलग होने की अफवाहें ने फैन्स को हैरान कर दिया था। युविका ने पहले एक बयान जारी कर इन अटकलों को खारिज कर दिया था। वहीं अब जूम से बात करते हुए प्रिंस नरूला ने भी इन अफवाहों के फैलने पर अपना रिएक्शन दिया है। प्रिंस ने बताया कि उनके वीडियो को लोगों ने लगत तरह से समझा।

Prince Narula on separation rumours with wife Yuvika Chaudhary

Pic Credit: Instagram

युविका से अलग होने की अफवाहों पर प्रिंस ने दिया रिएक्शन

जूम से बात करते हुए प्रिंस नरूला ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुआ कहा, 'हर पति-पत्नी की लाइफ में एक मुश्किल समय आता है। ऐसा ही हमारे साथ भी हुआ। हमने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसका लोगों ने गलत अर्थ निकाला। मैंने तो बस अपनी फीलिंग शेयर की थीं। हम बहुत समझदार हैं। हम दोनों चाहते तो उस समय सफाई दे सकते थे।'

End of Feed