Exclusive: जानबूझकर 'बिग बॉस 19' में काटा गया मृदुल तिवारी का स्क्रीन टाइम, पोल खोलते हुए उधेड़ी मेकर्स की बखिया

Exclusive Mridul Tiwari Bashed Bigg Boss 19 Makers For His Eviction: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' से मृदुल तिवारी का पत्ता कट गया था, जिसे अब उन्होंने इंटरव्यू में गलत बताया है। मृदुल तिवारी ने ये भी बताया कि मेकर्स जानबूझकर उनका स्क्रीन टाइम शो में कम कर रहे थे।

Exclusive Mridul Tiwari Bashed Bigg Boss 19 Makers For His Eviction: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाया हुआ है। 'बिग बॉस 19' के फिनाले में अब बस एक ही सप्ताह बाकी रह गया है। शो से यूं तो बीते दिन दो कंटेस्टेंट्स बाहर हुए, जिसमें अशनूर कौर और शहबाज बडेशा का नाम शामिल है। लेकिन बिग बॉस 19 में इससे पहले भी कई ऐसे कंटेस्टेंट्स बेघर हुए, जिनके एविक्शन को दर्शकों ने भी गलत बताया। इस लिस्ट में एक नाम मृदुल तिवारी (Mridul Tiwari) का भी है। उन्होंने टेली टॉक संग खास बातचीत के दौरान बताया कि कैसे मेकर्स ने गलत तरह से उन्हें बेघर किया। इतना ही नहीं, मृदुल तिवारी ने मेकर्स की पोल खोलते हुए ये भी बताया कि उनका स्क्रीनटाइम जानबूझकर कम किया गया और उनके सीन काटे गए।

mridul tiwari on bigg boss 19

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

मृदुल तिवारी (Mridul Tiwari) ने 'बिग बॉस 19' के बारे में बात करते हुए बताया कि उन्हें जिस तरह 'बिग बॉस 19' से बाहर किया गया, उससे वह बेहद निराश हैं। उन्होंने इस सिलसिले में कहा, "मैं जिस तरह से बाहर किया गया, उससे बहुत निराश था। मैं 'जनता का फैसला' सेशन में दर्शकों द्वारा चुना गया था। अगर कोई इंसान दर्शकों ने चुना है तो आप उन्हें 50 लोगों द्वारा मिले वोट के आधार पर कैसे बाहर कर सकते हो? वे बाकी कंटेस्टेंट्स के लिए भी वही पैंतरा अपना सकते थे। ये मेरे नोएडा और उत्तर भारत में मौजूद फैंस के साथ अन्याय है जो मुझे सच में वोट देते हैं।"

End of Feed