Exclusive Mini Mathur On Bigg Boss 20: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' टीवी पर धूम मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 'बिग बॉस 20' से आए दिन बड़े-बड़े सितारों के नाम जुड़ रहे हैं, जिन्हें शो में देखने के लिए दर्शक भी बेताब हैं। 'बिग बॉस 20' में इस बार कई ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। सलमान खान से शो से जुड़े प्रोमो वीडियो में बताया था कि इस बार कंटेस्टेंट्स को एक नहीं बल्कि दो-दो बार चांस मिलने वाले हैं। 'बिग बॉस 20' को लेकर हाल ही में 'अलायंस' विजेता मिनी माथुर से भी सवाल किया गया। लेकिन उन्होंने सलमान खान के शो का नाम सुनते ही अपने हाथ जोड़ लिये। मिनी माथुर ने कहा कि उनका दिल घबराता है इतने लंबे वक्त वाली कमिटमेंट से। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सबसे महंगी कंटेस्टेंट बनकर कदम रखेंगी Mouni Roy, पति से अलग होने के बाद उठाएंगी बड़ा कदम!
मिनी माथुर ने 'बिग बॉस 20' के बारे में आगे कहा, "बिग बॉस' के लिए कोई बैर नहीं है। वो बहुत ही पॉपुलर शो है, दो बार उनकी टीम ने मुझे मनाने की कोशिश की। लेकिन मुझे इतने लंबे समय की प्रतिबद्धता से घबराहट होती है। उसमें थोड़े ऐसे लोगों को लिया जाता है, जिनमें कोई लगाम नहीं है। लेकिन मुझे वहां खुद को नहीं लेकर जाना। मैंने अपनी जिंदगी को बहुत ही खूबसूरती से गढ़ा है। जो लोग मेरा मानसिक संतुलन खराब करें, वहां मैं नहीं जाना चाहती। मैं यहां अपने करियर और फॉलोअर्स के लिए नहीं आई हूं।"
