Exclusive: क्योंकि सास भी कभी बहू थी एक्टर विकास सेठी के पार्थिव शरीर को लाया गया मुंबई, छोटे भाई रिकी का रो रोकर बुरा हाल

क्योंकि सास भी कभी बहू थी फेम एक्टर विकास सेठी की मौत हो गई। एक्टर की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। इस खबर से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। एक्टर के परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। एक्टर के भाई रिकी सदमे में है।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी फेम एक्टर विकास सेठी (Vikas Sethi) ने 48 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्टर के निधन से टेलीविजन इंडस्ट्री में मातम पसर गया। इस खबर को जानने के बाद फैंस शॉक्ड में है। एक्टर की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। एक्टर रात को सोए और फिर सुबह नहीं उठे। परिवार के लोग उन्हें आनन फानन में अस्पताल लेकर गए। लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक्टर अपने परिवार से बहुत प्यार करते थे। एक्टर के परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। विकास के दोस्त कबीर ने टाइम्स नाऊ के साथ बात चीत की। ये भी पढ़ें-अंकिता लोखंडे अब संजय लीला भंसाली संग करेंगी काम, बॉलीवुड में फिर आजमाएंगी एक्टिंग का सिक्का?

vikas sethi

Vikas Sethi (credit Pic: Instagram)

विकास के दोस्त कबीर सदानंद ने कहा, विकास रात को जल्दी सोने चला गया था। जब उसका भाई रिकी उसे सुबह उठाने आए तो वह नहीं उठा और ना ही किसी तरह का रिस्पॉन्स दे रहा था। विकास के पार्थिव शरीर को मुंबई लाया गया। वह शहर से बाहर अपने किसी रिलेटिव से मिलने नासिक के पास गया था। हमें भी नहीं पता कि उसका अंतिम संस्कार कब होगा।

End of Feed