Exclusive Gaurav Khanna Epic Reply To Trolls, Supports His Wife: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस व गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला बीते कुछ वक्त से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। जहां पहले आकांक्षा चमोला को उनके बेबाक अवतार के लिए ट्रोल किया गया था। वहीं बाद में आकांक्षा चमोला सीरीज 'दिल धोखा डिजायर' में इंटीमेट सीन फिल्माने के लिए ट्रोल्स के निशाने पर आ गई थीं। आकांक्षा चमोला को कुंवर अमर सिंह और अली हसन के साथ सीरीज में इंटीमेट सीन करते देखा गया था, जिसपर लोगों ने उन्हें खूब निशाना बनाया था। लेकिन अब आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) को ट्रोल करने वालों को खुद गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने करारा जवाब दिया है। एक्टर ने बताया कि उन्हें किसी भी चीज से कोई फर्क नहीं पड़ता और उनकी पत्नी काफी स्ट्रॉन्ग हैं।
फोटो क्रेडिट- आकांक्षा चमोला इंस्टाग्राम
गौरव खन्ना ने टेली टॉक/जूम संग बातचीत के दौरान आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) को ट्रोल करने वालों को जवाब दिया। गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) से सवाल किया गया कि जब आप कानपुर से लौटे मुंबई तो आपको आकांक्षा के बारे में क्या चीज सबसे ज्यादा शॉकिंग लगी। क्योंकि जब आप नहीं थे यहां तो उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। इसपर गौरव खन्ना ने कहा, "मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। वो बहुत स्ट्रॉन्ग है और अपने उसूलों पर खड़ी रहने वाली लड़की है। उसे जो करना होता है, वो करती है मैं उसे ज्यादा बदलता नहीं। मुझे लगता है कि आप किसी से प्यार करें तो उसे बदलकर प्यार किया तो क्या ही प्यार किया। मुझे इस चीज में भरोसा है और मुझे लगता है कि आकांक्षा मुझे जो चीज में करता हूं, उससे पसंद करती है। जो चीजें मुझे पसंद हैं, वो उन्हें करने से मुझे नहीं रोकती।"
वहीं आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) ने बात आगे बढ़ाते हुए कहा, "इसमें शॉकिंग कुछ भी नहीं है। गौरव को सब चीजें पहले से ही पता थीं।" गौरव खन्ना के वीडियो में नजर आया कि उन्होंने एकता कपूर से भी मुलाकात की। वहीं एकता कपूर के साथ इस दौरान वामिका गब्बी भी थीं, उन्होंने गौरव खन्ना से मुलाकात के दौरान कहा कि मैंने आपका पूरा सीजन देखा है।
