Exclusive: 'पति-पत्नी और पंगा 2' के लिए कंफर्म हुए Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya, सालों बाद होगी TV पर वापसी

Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya In Pati Patni Aur Panga 2: टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया जल्द ही 'पति-पत्नी और पंगा 2' में नजर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि शो के लिए दोनों कंफर्म हो चुके हैं।

Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya In Pati Patni Aur Panga 2: टीवी के पॉपुलर कपल एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और एक्टर विवेक दहिया अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के लिए ये साल बेहद खूबसूरत रहा। क्योंकि इस साल कपल जुड़वा बेटों के मम्मी-पापा बने। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने इस साल पहली बार उन्होंने अपने जुड़वा बेटों के साथ गणेशोत्सव भी मनाया। वहीं इन सबके बीच दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, सालों बाद दिव्यांका त्रिपाठी टीवी पर वापसी के लिए तैयार हैं। वह अपने पति विवेक दहिया के साथ छोटे पर्दे पर कमबैक करेंगी और एक रियलिटी शो का हिस्सा बनेंगी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: बीच में शो छोड़ने पर गौरव खन्ना ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ये बहुत दर्दनाक था लेकिन...

Pati-Patni Aur Panga 2 के लिए कंफर्म हुए Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया कलर्स के अपकमिंग पॉपुलर शो 'पति पत्नी और पंगा' (Pati Patni Aur Panga 2) के सीजन 2 का हिस्सा बनने वाले हैं। टेली टॉक से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया को शो के लिए कंफर्म किया जा चुका है। दोनों की केमिस्ट्री अब रियलिटी शो में देखने को मिलेगी, जिसे लेकर लोगों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। हालांकि इस मामले पर अभी तक दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की ओर से कोई रिेएक्शन सामने नहीं आया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: King के बाद क्या लेकर आएंगे Shah Rukh Khan? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी; 'धुरंधर' के लिए कही ये बात

    End of Feed