Exclusive: 'बिग बॉस 19' में जानबूझकर तान्या मित्तल संग हुआ बुरा बर्ताव, आरोपों पर बोले मेकर्स- घर के अंदर कुछ...

Bigg Boss 19 Producer Breaks Silence On Tanya Mittal Allegations: टीवी के पॉपुलर शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। लेकिन शो को लेकर तान्या मित्तल ने आरोप लगाया था कि घर में उनके साथ बुरा बर्ताव किया गया। इस मामले पर अब मेकर्स ने चुप्पी तोड़ी है।

Bigg Boss 19 Producer Breaks Silence On Tanya Mittal Allegations: टीवी के पॉपुलर शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। 'बिग बॉस 19' में रहकर यूं तो सभी कंटेस्टेंट्स ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। लेकिन तान्या मित्तल ने 'बिग बॉस 19' को लेकर आरोप लगाया था कि शो में उनके साथ काफी बुरा बर्ताव किया गया। तान्या मित्तल ने ये तक कहा था कि बिग बॉस में उन्हें कंटेस्टेंट्स ने मारा, उनका मजाक बनाया और सबसे ज्यादा उन्हें ही निशाना बनाया गया। इस मामले पर अब 'बिग बॉस 19' के प्रोड्यूसर दीपक धर ने चुप्पी तोड़ी है। दीपक धर ने तान्या मित्तल (Tanya Mittal) द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज किया और बताया कि घर में जो कुछ भी होता है, वो उनके नियंत्रण में नहीं होता।

bigg boss (21)

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

तान्या मित्तल (Tanya Mittal) के आरोपों पर 'बिग बॉस 19' प्रोड्यूसर दीपक धर ने शो का फॉर्मैट याद दिलाया। उन्होंने कहा, "वो कुछ नहीं है। ये अनस्क्रिप्टेड शो है। तो हम अगर घर के अंदर कुछ स्क्रिप्ट नहीं कर पाते हैं और करने भी नहीं हैं तो बाहर भी हम लोग कुछ कंट्रोल नहीं करते हैं। ये सबका अपनी-अपनी पर्सनालिटी है। उनको जो बोलना है, हम उसको कुछ कंट्रोल नहीं करते हैं। आप जानते हैं ना कि ये पूरी तरह से अनस्क्रिप्टेड होता है घर के अंदर भी और बाहर भी।" बता दें कि मालती चाहर ने भी अपने लाइव फीड में बताया था कि 'बिग बॉस 19' में एंट्री करने से पहले उनकी मेकर्स के साथ गेम को लेकर बातें हुई थीं। साथ ही उन्होंने हिंट दिया था कि शुरू में उन्होंने तान्या मित्तल को जो निशाना बनाया, वो मेकर्स के कहने पर किया था।

End of Feed