Exclusive: सुधांशु पांडे के जाते ही राजन शाही ने बदल दिया Anupamaa का सेट, आसपास बढ़ाया पहरा?

Exclusive Anupamaa Set Change After Sudhanshu Pandey Exit: टीवी के चर्चित सीरियल "अनुपमा' ने दर्शकों का खूब दिल जीता है। 'अनुपमा' को लेकर बीते दिन खबर आई थी कि सेट पर मीडिया को बैन कर दिया गया है, साथ ही कास्ट और क्रू से भी एक डॉक्युमेंट साइन कराया गया है।

Exclusive Anupamaa Set Change After Sudhanshu Pandey Exit: टीवी के चर्चित सीरियल "अनुपमा' ने लोगों के दिलों-दिमाग में खूब जगह बनाई है। "अनुपमा' टीआरपी की दुनिया में तो खूब धूम मचा रहा है, लेकिन इसके सेट पर लगातार हलचल मची हुई है। 'अनुपमा' को चंद दिनों पहले सुधांशु पांडे ने अचानक ही अलविदा कह दिया था। सुधांशु पांडे ने बताया था कि वह अपने करियर में कुछ और चीजें भी हाथ आजमाना चाहते हैं। सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) के जाने के बाद खबर आई कि 'अनुपमा' (Anupamaa) के सेट पर मीडिया को बैन कर दिया गया है। साथ ही कास्ट और क्रू से भी डॉक्युमेंट साइन कराया गया है कि वे लोग 'अनुपमा' से जुड़ी किसी भी चीज का खुलासा मीडिया से नहीं करेंगे। इस खबर के फैलते ही 'अनुपमा' के दर्शक हैरान रह गए थे। लेकिन अब मामले की सच्चाई बाहर आई है।

'अनुपमा' के सेट पर बैन हुई मीडिया?

End of Feed