टीवी मसाला

Anupamaa: पंकित ठक्कर नहीं रोनित रॉय की झोली में गिरा वनराज का रोल? मिस्टर बजाज ने खुद उगला सच

Anupamaa Ronit Roy Breaks Silence On Vanraj Character: टीवी का चर्चित सीरियल 'अनुपमा' दर्शकों के दिलों-दिमाग पर छाया हुआ है। शो में लगातार ट्विस्ट पर ट्विस्ट आ रहे हैं। लेकिन सुधांशु पांडे के जाने के बाद वनराज की जगह खाली है, जिसे लेकर कहा जा रहा था कि एक्टर रोनित रॉय इसे निभा सकते हैं।

Image

रोनित रॉय ने वनराज के किरदार पर दिया रिएक्शन

Anupamaa Ronit Roy Breaks Silence On Vanraj Character: टीवी का चर्चित सीरियल 'अनुपमा' को कुछ ही दिनों पहले सुधांशु पांडे ने अलविदा कह दिया। सुधांशु पांडे के जाते ही 'अनुपमा' को लेकर ये कयास लगने शुरू हो गए कि अब वनराज का रोल कौन निभाएगा, क्योंकि फैंस का मानना है कि शो में वनराज का रोल सुधांशु पांडे से बेहतर कोई नहीं निभा सकता है। हालांकि दर्शकों का ये भी कहना था कि रोनित रॉय (Ronit Roy) 'अनुपमा' (Anupamaa) में वनराज के किरदार के लिए बिल्कुल परफेक्ट हो सकते हैं। इसके बाद से ही अटकलें भी लगनी शुरू हो गई थीं कि एक्टर रोनित रॉय वनराज का किरदार अदा करेंगे। लेकिन अब उन्होंने खुद इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है।

'अनुपमा' (Anupamaa) से सुधांशु पांडे के जाने के बाद कई मीडिया हाउस ने पोल शेयर कर लोगों से जानना चाहा था कि कौन सा एक्टर वनराज के रोल के लिए परफेक्ट साबित होगा। इसपर लोगों ने ज्यादातर रोनित रॉय (Ronit Roy) का नाम लिया था। इसके बाद से ही अटकलें लगने लगीं कि वह शो में कदम रख सकते हैं। लेकिन फिल्मीबीट ने उनसे जुड़कर मामले का सच पता करने की कोशिश की। वहीं 'अनुपमा' में कदम रखने की बात पर रिएक्शन देते हुए रोनित रॉय ने कहा, "नहीं ये केवल एक अफवाह ही है।"

वनराज के लिए इस एक्टर का भी सामने आया था नाम

बता दें कि 'अनुपमा' (Anupamaa) में वनराज के किरदार के लिए एक और एक्टर का नाम सामने आया था, वह कोई और नहीं बल्कि पंकित ठक्कर हैं। 'अनुपमा' से जुड़े सूत्रों का कहना था कि पंकित ठक्कर ने 'वनराज' के रोल के लिए लुक टेस्ट भी दिया था। लेकिन खुद पंकित ठक्कर ने भी कहा था कि वह 'अनुपमा' नहीं कर रहे हैं, साथ ही मेकर्स से भी इस सिलसिले में उनकी कोई बात नहीं हुई है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article