एल्विश यादव को सांप के जहर मामले में मिली बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की UP पुलिस की FIR

Elvish Yadav Snake Venom Case: मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव को सांप के जहर मामले में राहत मिली है. बता दें कि एल्विश यादव साल 2023 में इस मामले में काफी फंस गए थे, जिस वजह से उन्हें जल तक जाना पड़ गया था.

Elvish Yadav Snake Venom Case: मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव साल 2023 में सांप के जहर के मामले में पूरी तरह फंस गए थे. इस मामले में एल्विश जेल तक पहुंच गए थे और टीवी इंडस्ट्री में उनके काम पर भी बुरा असर पड़ा था लेकिन अब यूट्यूबर को सांप के जहर की तस्करी के मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश पुलिस की एल्विश यादव के खिलाफ सांप के जहर मामले में एफआईआर को रद्द कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट के कदम से यूट्यूबर काफी खुश हैं और उन्होंने भी सोशल मीडिया पर रिएक्ट किया है.

elvish

Instagram-Photo Credit

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

इस मामले में न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने कहा कि NDPS एक्ट, 1985 की धारा 2(23) के तहत जिस कथित साइकोट्रॉपिक पदार्थ की बात कही गई, वह कानून की निर्धारित सूची (Schedule) में शामिल ही नहीं है. कोर्ट की तरफ से यह भी बताया गया कि एल्विश यादव के पास से कोई भी जहर जैसा कुछ नहीं मिला था और चार्जशीट में केवल यह आरोप था कि उन्होंने एक सहयोगी के जरिए ऑर्डर दिया था. इन तथ्यों को देखते हुए अदालत ने माना कि NDPS एक्ट का इस्तेमाल इस मामले में कानूनी रूप से टिकाऊ नहीं है.

End of Feed