'हर सबूत और नाम सामने रख दूंगी'- Avinash Mishra के प्राइवेसी वाले बयान पर Eisha Singh का पलटवार

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 22, 2026, 05:04 PM IST

Eisha Singh Cryptic Post: ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा के रिश्ते में अनबन की खबरों के बीच अब एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है। उनकी पोस्ट ने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

Eisha Singh Cryptic Post: टीवी एक्ट्रेस ईशा सिंह (Eisha Singh) और एक्टर अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों की मुलाकात रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में हुई थी और शो के बाद भी उनकी दोस्ती और नजदीकियों की चर्चा होती रही। हाल ही में दोनों ने एक रियलिटी शो में अपने रिश्ते को दोस्ती से बढ़कर बताया था, लेकिन इसके कुछ ही समय बाद उनके बीच अनबन की खबरें सामने आने लगीं। सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो करने और अविनाश पर धोखा देने के आरोपों से जुड़ी चर्चाओं के बीच एक्टर ने लोगों से उनकी निजी जिंदगी का सम्मान करने की अपील की थी। अब ईशा ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा नोट शेयर किया है। उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनकी बातों को अविनाश के हालिया बयान से जोड़कर देखा जा रहा है।

Eisha Singh Cryptic Post

'एक तरफ निजता की बात, दूसरी तरफ उल्टा काम', ईशा सिंह ने किस पर साधा निशाना? (Image Source: Eisha Singh Instagram)

ईशा ने पोस्ट में क्या लिखा?

एक्ट्रेस ईशा सिंह ने अपनी एक पोस्ट से सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। इस पोस्ट में वो बिना नाम लिए अविनाश मिश्रा को जवाब देती नजर आईं। ईशा सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'मेरा चुप रहने और अपनी शांति बनाए रखने का फैसला कभी भी इस बात के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए कि जरूरत पड़ने पर मैं अपनी बात नहीं रख सकती। जो इंसान ये समझाता फिरता है कि रिश्ते निजी होते हैं और उन्हें लोगों के एंटरटेनमेंट का जरिया बनाकर सबके सामने नहीं लाना चाहिए, अब क्या हुआ? जब आप खुद ही चीजों का मजाक बना रहे हैं और लोगों के एंटरटेनमेंट के लिए उन्हें परोस रहे हैं? आप एक तरफ प्राइवेसी की बात नहीं कर सकते और दूसरी तरफ खुद ही उसके बिल्कुल उलट काम नहीं कर सकते। प्लीज मुझे उस हद तक न धकेलें, जहां मुझे हर एक सबूत, सही नामों के साथ, सामने लाना पड़े, फिर चाहे उसके जो भी नतीजे हों। मैं पहले ही किसी ऐसे इंसान पर भरोसा करने की गलती कर चुकी हूं, जिसने आखिर में मेरी पीठ में छुरा घोंपा। और चूंकि कुछ लोगों के लिए आगे बढ़ना इतना आसान लगता है, तो चलिए, मैं भी ऐसा ही करने की कोशिश करती हूं।'

End of Feed