Eijaz Khan Latest Post : बिग बॉस 14 ( Bigg Boss 14) फेम पवित्रा पुनिया( Pavitra Punia) और एजाज खान( Eijaz Khan) पिछले कुछ दिनों से अपनी ब्रेकअप की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए थे। चर्चा तेज थी की तीन साल साथ रहने के बाद कपल अब अलग हो रहे हैं। दोनों का रिश्ता टूटने से फैंस काफी परेशान थे। लेकिन अब लगता है एजाज खान ने अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ते हुए असलियत बताई है। उन्होंने ब्रेकअप की खबरें झूठी बताते हुए पोस्ट किया है। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला
ये भी पढ़ें:- Salaar Part 1 Ceasefire : S.S Rajamouli ने खरीदी Salaar की पहली टिकट, फिल्म हिट होने का बजाया डंका!!
टीवी के फेमस कपल पवित्रा पुनिया और एजाज खान अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कपल लंबे समय से लीव इन में रह रहे हैं लेकिन थोड़े दिन पहले आई खबर ने फैंस के बीच हंगामा मचा दिया। दरअसल चर्चा तेज थी कि पवित्रा और एजाज के रास्ते अलग हो गए हैं और अब वह साथ नहीं रहने वाले। अब इन्हीं खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए एजाज खान ने अपनी बेटर हाफ के साथ एक स्टोरी साझा की है और ब्रेकअप की खबरों को बकवास बताते हुए लताड़ लगाई है। इस तस्वीर में पवित्रा और एजाज साथ नजर आ रहे हैं और एक बेहद रोमांटिक तरीके से एक-दूसरे को देख रहे हैं । एजाज ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है माय इन्स्शपिरेशन । एजाज ने एक फैन की स्टोरी को शेयर करते हुए लिखा है यह फोटो कुछ दिन पहले हुए आईटीए अवॉर्ड शो की है जिसमें दोनों कपल एक साथ नजर आए थे।
बताते चले कि एजाज खान हाल ही में जवान में नजर आए थे। कपल ने अक्टूबर में सगाई की थी और अब एजाज पवित्रा के साथ शादी करने वाले हैं। शादी को लेकर दोनों ने मीडिया से बात की थी।
