Durga and Charu टीवी सीरियल का बंधा बोरिया बिस्तर, TRP नहीं तो कोई शो भी नहीं!

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 29, 2023, 01:25 PM IST

durga aur charu TV Serial Going Off air After IPL 2023: दुर्गा और चारू टीवी सीरियल, बैरिस्टर बाबू का सीक्वल है। इसे दिसंबर 2022 में कई उम्मीदों के साथ लॉन्च किया गया था। शो के शुरुआती एपिसोड्स को दर्शकों ने खूब पसंद किया था लेकिन अब ये शो बंद हो जाएगा।

TV Serial durga aur charu Going Off air: टेलीविजन की दुनिया से अब एक और बड़े टीवी शो के बंद होने की खबर आ रही है। जैसा कि हम जानते हैं लॉन्च के कुछ महीनों के भीतर शो का ऑफ एयर होना कोई नई घटना नहीं है। अब इस फेहरिस्त में दुर्गा और चारु का नाम जुड़ गया है जो कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) की समाप्ति के बाद बंद हो जाएगा। जी हां, दुर्गा और चारु के मेकर्स ने खुद ये बड़ा फैसला लिया है कि अब शो को ऑफ एयर किया जाना चाहिए।

Durga and Charu TV show

दुर्गा और चारू टीवी सीरियल, बैरिस्टर बाबू का सीक्वल है। इसे दिसंबर 2022 में कई उम्मीदों के साथ लॉन्च किया गया था। शो के शुरुआती एपिसोड्स को दर्शकों ने खूब पसंद किया था लेकिन जल्द ही चर्चा खत्म हो गई और निर्माताओं ने चीजों को मसाला देने के लिए एक लीप पेश किया। कुणाल जयसिंह, अद्रिजा रॉय और रुचि शर्मा ने नए लीड के रूप में शो में एंट्री ली लेकिन ये शो कुछ खास कमाल नहीं दिया पाया। जबकि कलाकार पावर-पैक परफॉर्मेंस के साथ एपिसोड देने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं। लेकिन हाल के हफ्तों में रेटिंग में गिरावट देखी गई है और इसीलिए मेकर्स ने पैकअप करने का फैसला किया है।

End of Feed