Drashti Dhami and Neeraj Khemkha Welcome Baby Girl: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दृष्टि धामी ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। दृष्टि धामी प्रेग्नेंट थीं और अपने बेबी का बेसब्री से इंतजार कर रही थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कई वीडियोज भी शेयर किये, जिसमें वह बेबी के आने के लिए एक्साइटेड नजर आईं। खास बात तो यह है कि उन्हें अब ये खुशी मिल भी चुकी है। दरअसल, दृष्टि धामी (Drashti Dhami) के घर नन्ही परी ने जन्म लिया है। एक्ट्रेस को शादी के 9 साल बाद मां बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस बात की खुशखबरी दृष्टि धामी और नीरज खेमखा (Neeraj Khemkha) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है।
यह भी पढ़ें: Drashti Dhami के घर 41 हफ्ते बाद भी नहीं आया नन्हा मेहमान, वीडियो देख फैंस बोले- दिवाली पर धमाका होगा...
दृष्टि धामी (Drashti Dhami) और नीरज खेमखा (Neeraj Khemkha) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें बेटी हुई है। दृष्टि धामी के रील में भी लिखा नजर आया, "सीधा स्वर्ग से हमारे दिलों में, एक नई जिंदगी और एक नई शुरुआत।" दृष्टि धामी की पोस्ट के मुताबिक, उन्होंने 22 अक्टूबर को बेटी को जन्म दिया। दृष्टि धामी के घर दिवाली से पहले ही लक्ष्मी आ गई, जिसे लेकर फैंस उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। पोस्ट को अभी तक 85 हजार से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है।
दृष्टि धामी (Drashti Dhami) और नीरज खेमखा (Neeraj Khemkha) की पोस्ट पर कई टीवी सितारों ने भी कमेंट कर बधाइयां दीं। करण वी ग्रोवर ने कमेंट किया, "मम्मी और पापा को बधाई हो।" वहीं रुबीना दिलैक ने लिखा, "व्हूपी...।" मौनी रॉय ने कमेंट में लिखा, "दिल से ढेर सारी बधाइयां।" उनके अलावा अनीता राज, अदिति गुप्ता और दिशा परमार जैसे टीवी सितारों ने भी खुशी जाहिर की।
