प्रग्नेंसी की वजह से Indian Idol 5 से बाहर हुई थीं Mini Mathur? Inside Details हिला देंगी दिमाग

ओटीटी शो एलायंस जीतने वाली मिनी माथुर ने अपने ताजा इंटरव्यू में खुलासा किया है कि करियर में एक दफा ऐसा वक्त आया था, जब उन्हें प्रेग्नेंट होने की वजह से काम से हाथ धोना पड़ा था।

KEY HIGHLIGHTS
  • मिनी माथुर करती थीं इंडियन आइडल होस्ट
  • प्रेग्नेंसी की वजह से हाथ से निकला काम
  • अलायंस जीतकर दर्शकों के दिलों में बनाई जगह

एलायंस विनर मिनी माथुर इन दिनों लोगों के बीच चर्चा में हैं। वो लगातार एक से बढ़कर एक खुलासे कर रहे हैं, जिनकी वजह से फैंस हैरान हैं। इस सिलसिले में मिनी माथुर ने एक और बड़ी बात बताई है, जो टीवी इंडस्ट्री की वो काली सच्चाई सबके सामने पेश कर रही है, जिसके बारे में किसी को पता नहीं है। मिनी माथुर ने बताया है कि टीवी इंडस्ट्री में महिलाओं को कई धरातलों पर आंका जाता है और उसके मुताबिक ही उन्हें काम मिलता है। जब वो प्रेग्नेंट थीं तब इंडियन आइडल जैसे शो से उन्हें हाथ धोना पड़ा था क्योंकि टीवी स्क्रीन एक प्रेग्नेंट वूमेन की डिमांड नहीं करती है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: लद्दाख में Gen Z के नाम पर हंगामा करने वाली लड़की पर फूटा Rupali Ganguly का गुस्सा, दी सख्त नसीहत

प्रग्नेंसी की वजह से Indian Idol 5 से बाहर हुई थीं Mini Mathur? Inside Details हिला देंगी दिमाग

प्रग्नेंसी की वजह से Indian Idol 5 से बाहर हुई थीं Mini Mathur? Inside Details हिला देंगी दिमाग

Mini Mathur ने Indian Idol 5 को लेकर किया बड़ा खुलासा

मिनी माथुर ने अपने ताजा इंटरव्यू में बताया है कि वो इंडियन आइडल काफी समय से होस्ट कर रही थीं। जब इसका 5वां सीजन आने वाला था तब वो प्रेग्नेंट हो गईं। शो के मेकर्स को उन्होंने इसके बारे में जानकारी दी और उन्हें इससे हाथ धोना पड़ा। मिनी ने बताया है कि उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में मेकर्स को जानकारी दी थी क्योंकि उन्हें लगा था कि उनके काम को ध्यान में रखकर होस्ट का फैसला किया जाएगा लेकिन मेकर्स ने अलग फैसला लिया। मेकर्स नहीं चाहते थे कि वो प्रेग्नेंट औरत को स्क्रीन पर रखें, जिस कारण उन्हें ये शो छोड़ना पड़ा। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: 'रामायण' के बाद आलिया भट्ट संग 'Brahmastra 2' शुरू करेंगे Ranbir Kapoor, दीपिका पादुकोण की हुई एंट्री!

End of Feed