Divyanka Tripathi on Bigg Boss: टीवी दुनिया के जाने माने कपल दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इस कपल को क्यूट भी कहा जाता है। अब हाल ही में दिव्यंका और विवेक भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में पहुंचे। इस दौरान दोनों ने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर बहुत खुलासे किए। जब पॉडकास्ट पूछा गया कि क्या कपल 'बिग बॉस' में हिस्सा लेंगे? छूटते ही दोनों ने ना कह दिया और उसका कारण भी बताया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आखिर क्यूँ कपल 'बिग बॉस' में कदम नहीं रखेगा।
दिव्यंका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) कहती है 'रुमर्स उड़े थे कि विवेक दहिया को 'बिग बॉस' से ऑफर मिल सकता है। हम दोनों ने डिसाइड किया की चलो शो देखना शुरू करते हैं लेकिन जिस तरह की लड़ाइयाँ बिग बॉस में हमने देखी वो काफी नेगटिव थी। मैं उस नकारात्मक वाइब को महसूस करती हूं और उससे हमेशा भागती हूं।' इसके बाद विवेक दहिया (Vivek Dahiya) बेबाक होकर कहते हैं ' मैं जाट हूं इसलिए लड़ सकता हूं लेकिन खुद को ऐसी सिचुएशन डालना ही क्यूँ? सिर्फ चंद पैसों के लिए? पैसे कमाने के और भी कई तरीके हैं।'
विवेक और दिव्यंका की इन बातों से साफ हो गया है कि ये कपल कभी भी 'बिग बॉस' के घर में कदम नहीं रखेंगे। सिर्फ यही कपल नहीं ऐसे कई टीवी स्टार्स 'बिग बॉस' के ऑफर को हर साल लात मार देते हैं। बता दें साल 2016 में विवेक और दिव्यंका ने शादी की थी। शादी के इतने 11 साल बाद दोनों अभी तक मां-बाप नहीं बन पाए हैं। हालांकि कपल का कहना है कि वो अभी बेबी प्लानिंग नहीं कर रहे हैं।
