41 की उम्र में Divyanka Tripathi को IVF के सहारे मिला मां बनने का सुख! अफवाहों के बीच बोलीं- हमसे तो पूछ लेते...

Divyanka Tripathi Open Up On Pregnancy Through IVF: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी 41 वर्ष की उम्र में मां बनने वाली हैं। उन्हें लेकर खबर है कि उन्होंने आईवीएफ का सहारा लिया है।

Divyanka Tripathi Open Up On Pregnancy Through IVF: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया शादी के 10 साल बाद मम्मी-पापा बनने वाले हैं। दिव्यांका त्रिपाठी 41 वर्ष की उम्र में पहली बार मम्मी बनने वाली हैं। एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी से परिवार में खुशी का माहौल है। कुछ दिनों पहले ही दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) की गोद भराई और बेबी शावर भी हुआ था, जिसमें परिवार से लेकर टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों ने शिरकत की थी। लेकिन एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी के बीच ही अफवाहें आने लगीं कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने प्रेग्नेंसी के लिए आईवीएफ का सहारा लिया था। आग की तरह इस खबर के फैलते ही अब एक्ट्रेस ने भी मामले पर चुप्पी तोड़ी है। यह भी पढ़ें: Divyanka Tripathi Dahiya ने दिखाई 'गोद भराई' की झलक, रस्मों के बीच पति विवेक ने किया बेबी बंप पर किस

divyanka tripathi (2)

IVF के सहारे मां बनीं दिव्यांका त्रिपाठी? (फोटो क्रेडिट- दिव्यांका त्रिपाठी इंस्टाग्राम)

एक लीडिंग मीडिया हाउस ने अपने आईवीएफ से जुड़े न्यूजपेपर आर्टिकल में दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) की तस्वीर साझा की थी। इस मामले पर नाराजगी जाहिर करते हुए दिव्यांका त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम स्टोरी साझा की और लिखा, "हम मेटिल साइंस की तरक्की की तारीफ करते हैं और इससे लोगों को मिलने वाली उम्मीद की भी तारीफ करती हूं। लेकिन हम साफ करना चाहते हैं कि हमारा पॉजिटिव रिजल्ट आईवीएफ के जरिए नहीं था। बल्कि ये एक नैचुरल प्रक्रिया थी। ये भी कहीं न कहीं उम्मीद जगाती है।" यह भी पढ़ें: दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने लॉन्च किया यूट्यूब चैनल, वलॉग्स के जरिए एक्ट्रेस दिखाएंगी प्रेग्नेंसी जर्नी

फोटो क्रेडिट- दिव्यांका त्रिपाठी इंस्टाग्राम

    दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आगे लिखा, "पैरेंटहुड का हर रास्ता खूबसूरत है और हम इस चीज की सराहना करते हैं कि आप अपने आर्टिकल से जागरूकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि आब हमसे पूछ तो लेते कि हमारे मामले में ये सच है कि नहीं। हमारी भी यहां तक पहुंचने की एक कहानी है। लेकिन ये कहानी हमारी नहीं है।" बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी ने बताया था कि उनकी ड्यू डेट जून में है। ऐसे में एक्ट्रेस जून में नन्हे मेहमान को जन्म देंगी।

    End of Feed