टीवी मसाला

Karan Patel-Ankita Bhargava की 11 साल की शादी पर आईं आंच? अलग हो रहा है कपल; एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Karan Patel-Ankita Bhargava Divorce Rumors Arise: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये है मोहब्बतें' फेम करण पटेल और अंकिता भार्गव को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं कि दोनों 11 साल की शादी के बाद अलग होने वाले हैं।

Image

अंकिता भार्गव ने करण पटेल संग तलाक पर तोड़ी चुप्पी, फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Karan Patel-Ankita Bhargava Divorce Rumors Arise: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये है मोहब्बतें' फेम करण पटेल अक्सर अपने अंदाज के लिए चर्चा में बने रहते हैं। करण पटेल को टीवी का शाहरुख खान कहा जाता है। उन्होंने छोटे पर्दे पर लगातार हिट शोज दिये हैं। वहीं आखिरी बार करण पटेल को टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'द 50' में देखा गया था। लेकिन हाल ही में करण पटेल अपने करियर नहीं बल्कि निजी जिंदगी के कारण चर्चा में आ गए हैं। करण पटेल (Karan Patel) और अंकिता भार्गव को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं कि उनकी 11 साल की शादी अब मुश्किल दौर से गुजर रही है। दोनों जल्द ही तलाक लेकर अलग होने वाले हैं। लेकिन इन अफवाहों पर अब खुद अंकिता भार्गव ने चुप्पी तोड़ी है। यह भी पढ़ें: 41 की उम्र में Divyanka Tripathi को IVF के सहारे मिला मां बनने का सुख! अफवाहों के बीच बोलीं- हमसे तो पूछ लेते...

    अंकिता भार्गव (Ankita Bhargava) ने टेली मसाला संग बातचीत के दौरान अपनी और करण पटेल की शादी पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने लगातार आ रही तलाक की अफवाहों को साफ किया और इसे झूठा बताया। एक्ट्रेस ने कहा, "हम दोनों साथ में बहुत ही ज्यादा खुश हैं, स्वस्थ हैं और शांति से अपनी जिंदगी जी रहे हैं। मैंने ये सीख लिया है कि सोशल मीडिया ट्रोलिंग से खुद को कैसे अलग रखा जाए।" अंकिता भार्गव ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया की ट्रोलिंग से बिल्कुल भी अब फर्क नहीं पड़ता है और ये खबरें केवल की-बोर्ड वॉरियर्स द्वारा ही फैलाई जा रही हैं। यह भी पढ़ें: Karan Patel ने खाई 'बिग बॉस' का हिस्सा न बनने की कसम, इस वजह से करोड़ों का ऑफर ठुकराने के लिए भी हैं तैयार
    ankita bhargava

    फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम

      अंकिता भार्गव (Ankita Bhargava) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने आगे बताया कि उन्हें और करण पटेल (Karan Patel) को अक्सर फैंस डीएम करके सवाल करते हैं कि आप लोग ठीक हैं या नहीं। एक्ट्रेस ने कहा कि हम पूरी तरह से ठीक हैं, हमने कोविड के बाद से ही लोगों से ज्यादा मिलना-जुलना या पार्टी करना कम कर दिया है।

      कब हुई थी अंकिता भार्गव-करण पटेल की शादी

      बता दें कि अंकिता भार्गव (Ankita Bhargava) और करण पटेल (Karan Patel) ने सलाल 2015 में 3 मई को शादी रचाई थी। दोनों ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में गुजराती रीति-रिवाजों से सात फेरे लिये थे। उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम मेहर है।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article