टीवी मसाला

पिता के अंतिम संस्कार में फूट फूटकर रोईं 'दयाबेन' Disha Vakani, कैमरा देख बुरी हालत में यूं छुपाया मुंह

Disha Vakani Father Bhim Vakani Funeral: टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दिखी दिशा वकानी के पिता भीम वकानी का निधन हो गया। पिता के अंतिम संस्कार में दिशा वकानी की हालत काफी खराब दिखीं।

Image

disha vakani के पिता का अंतिम संस्कार (Photo Credit- instagram)

Disha Vakani Father Bhim Vakani Funeral: तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) से घर घर में मशहूर हुई एक्ट्रेस दिशा वकानी (Disha Vakani ) पर दूखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दिशा वकानी के पिता भीम वकानी का निधन 7 अप्रैल को हो गया, जिसके बाद से ही उनका पूरा परिवार गम में डूबा हुआ है। दिशा वकानी के साथ इस मुश्किल घड़ी में फैंस खडे़ हैं लेकिन ये भी सच है कि परिवार की तरफ से निधन पर कोई सटीक जानकारी सामने नहीं आई थी लेकिन अब कुछ तस्वीरे और वीजियोज सामने आ गया है, जिसमें दिशा वकानी की हालत बुरी नजर आ रही हैं। (ये भी पढ़ें: ‘तू गधे पर बैठने लायक...’ Samay Raina पर ज्वालामुखी की तरह फटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, खूब सुनाई खरी-खोटी)

पिता के अंतिम संस्कार में दिशा वकानी की हालत खराब

सोशल मीडिया पर दिशा वकानी के पिता भीम वकानी के अंतिम संस्कार के समय के कई वीडियोज सामने आए हैं, जिसमें दिशा और उनके परिवार का दर्द साफ झलक रहा है। इन वीडियोज में दिशा वकानी की हालत देख हर कोई हैरान हो गया है। उनकी हालत रो-रोकर काफी ज्यादा खराब लग रही है। दिशा वाकनी ने ऑफ व्हाइट कलर का सूट पहना हुआ है और माथे पर मल्टीकलर दुपट्टा लिया है। एक तस्वीर में वह कार के बाहर खड़ी होकर अपने पिता को आखिरी बार छू रही हैं। इस मौके पर दिशा वकानी ने पैपराजी को देखकर अपना मुंह भी छुपा लिया। दिशा ने कैमरा देखने के तुरंत बाद ही अपना चेहरा दुपट्टे से कवर कर लिया था। दूसरी तरफ दिशा वकानी के भाई मयूर वकानी का भी रो-रोकर बुरा हाल दिखा। वह अपने पिता को कंधा देकर बुरी तरह टूट गए। (पढ़ें स्टोरी: TV TRP Report: तुलसी से नंबर 1 की गद्दी हड़पेगा ये सीरियल, बद से बदतर हुई अनुपमा की हालत; Top 5 में भयंकर बदलाव)

disha vakani के पिता का अंतिम संस्कार (Photo Credit- instagram)

disha vakani के पिता का अंतिम संस्कार (Photo Credit- instagram)

दिशा की हालत देख फट जाएगा कलेजा

पिता भीम वकानी के अंतिम संस्कार से सामने आए दिशा वकानी और मयूर वकाने के वीडियोज ने इंटरनेट पर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। भाई बहन को यूं रोता देख फैंस का कलेजा फट पड़ा है। लोग इन वीडियोज पर कमेंट कर दिशा और मयूर को सांतवना दे रहे हैं। बता दें कि दिशा वकानी के पिता भीम वकानी गुजराती सिनेमा का बड़ा नाम थे। उन्होंने यहां पर लंबा काम किया। इसके अलावा, वह बॉलीवुड की कई फिल्मों में सपोर्टिंग रोल निभाते हुए नजर आए थे।
Kavita
कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें
End of Article