कैंसर के इलाज के बीच दीपिका कक्कड़ ने दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोलीं, 'थकान होती है तो हिल भी नहीं पाती''

Dipika Kakar Gave Health Update: हाल ही में दीपिका क्ककड़ ने अपना हेल्थ अपडेट दिया है. दीपिका ने खुलासा किया है कि उन्हें सर्जरी के बाद शरीर में काफी परेशानी हो रही हैं, जिस वजह से उन्हें थकान होती है तो वह हिल भी नहीं पातीं.

Dipika Kakar Gave Health Update: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की तबीयत पूरी तरह से ठीक नहीं हो रही हैं. दीपिका को कैंसर के इलाज के दौरान ही शरीर में रिस्ट (गांठ) का पता चला, जिसके बाद एक्ट्रेस की छोटी सी सर्जरी हुई. दीपिका बीते कुछ दिनों से रिकवर कर रही हैं. इस दौरान एक्ट्रेस का हेल्थ अपडेट उनके पति शोएब इब्राहिम दे रहे थे, जिसमें उन्होंने बताया था कि दीपिका आराम कर रही हैं और रिकवर करने की कोशिश कर रही हैं लेकिन अब दीपिका फैंस के सामने आई हैं. उन्होंने खुद अपना हेल्थ अपडेट दिया है, जिसमें उन्होंने सर्जरी के बाद सामने आ रही शारीरिक परेशानियों का भी खुलासा किया.

dipika

You tube- photo credit

दीपिका कक्कड़ ने दिया अपना हेल्थ अपडेट

दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में सेहत पर खुलकर बात की. उन्होंने खुलासा किया कि उनकी भूख काफी कम हो गई है और अब वह बहुत ही सख्त डाउट और रूटीन फॉलो कर रही हैं. दीपिका ने कहा कि आराम करना काफी जरूरी है और जिन दिनों में बहुत ज्यादा थक जाती हूं तब मुझे थकान इतनी ज्यादा हो जाती है कि मैं हिल भी नहीं पाती हूं. जिन दिनों में मानसिक रूप से ठीक महसूस रूप से खुश नहीं होगे. आप बीमारी से लड़ नहीं पाएंगे.

End of Feed