Dipika Kakkar Pregancy: दीपिका और शोएब के घर जल्द आने वाला हैं नन्हा मेहमान, शादी के 6 साल बाद एक्ट्रेस बनेंगी मां

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 22, 2023, 02:16 PM IST

Dipika Kakkar Pregancy: दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakkar) और शोएब इब्राहिम (Shoaib ibrahim) जल्द माता पिता बनने वाले हैं। कपल ने अपने फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की है। दोनों अपने पहले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। फैंस कपल को ढेर सारी बधाई दे रहे हैं।

Dipika Kakkar Pregancy: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakkar) मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ ये गुडन्यूज शेयर की हैं। दीपिका और शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) जल्द माता- पिता बनने वाले हैं। कपल को सोशल मीडिया पर फैंस लगातार बधाई दे रहे हैं। पिछले कुछ समय से अटकले लगाई जा रही थी कि दीपिका कक्कड़ मां बनने वाली हैं। उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा था। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी और शोएब की एक फोटो शेयर की हैं। फोटो में दीपिका और शोएब साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। दोनों ने बैकसाइड पोज दिया है और उनके कैप पर मॉम टू बी और डैड टू बी लिखा है।

dipika and shoaib (1)

dipika and shoaib (credit pic: social media)

इस क्यूट फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, आप सभी के साथ इस गुड न्यूज को शेयर करते हुए बेहद खुशी हो रही है। हमारी लाइफ का ये सबसे खूबसूरत फेज है। हम आपने पहले बच्चे के लिए काफी उत्साहित है। हम जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं।

End of Feed