Dipika Kakar ईलाज के लिए फिर पहुंचीं अस्पताल, परिवार से विदा लेते हुए फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस

Dipika Kakar Visits Hospital: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ अपने ईलाज के लिए अस्पताल पहुंचीं। लेकिन अस्पताल के लिए जाने से पहले एक्ट्रेस फूट-फूटकर रोती नजर आईं।

Dipika Kakar Visits Hospital: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। दीपिका कक्कड़ भले ही टीवी से दूर हैं, लेकिन व्लॉग शेयर कर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। दीपिका कक्कड़ को बीते साल स्टेज 2 लिवर कैंसर हो गया था। हालांकि एक्ट्रेस की सर्जरी सफल रही, लेकिन अभी भी दीपिका कक्कड़ का इलाज जारी है। इसी साल दीपिका कक्कड़ के लिवर के पास सिस्ट होने की बात सामने आई थी। ऐसे में दीपिका कक्कड़ की इस साल भी सर्जरी हुई। लेकिन अभी भी दीपिका कक्कड़ को अक्सर अस्पताल जाना पड़ता है। उनके पति और एक्टर शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में बताया कि दीपिका कक्कड़ अपने सेकंड इंफ्यूजन के लिए अस्पताल जा रही हैं। लेकिन परिवार से विदा लेते वक्त एक्ट्रेस फूट-फूटकर रोती नजर आईं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Shoaib Ibrahim के पिता 37 दिनों बाद अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, ब्रेन स्ट्रोक के कारण कराए गए थे भर्ती

dipika kakar (8)

दीपिका कक्कड़ ईलाज के लिए फिर पहुंचीं अस्पताल (फोटो क्रेडिट- यू-ट्यूब)

    शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने अपने व्लॉग में बताया कि दीपिका कक्कड़ का सेकंड इंफ्यूजन 2 जुलाई से शुरू हो रहा है। एक्ट्रेस परिवार और बच्चे से मिलकर अस्पताल जाने लगीं। लेकिन जाने से पहले दीपिका कक्कड़ की आंखों में आंसू था। हालांकि उनके परिवार ने उन्हें सांत्वना दी कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगी। शोएब इब्राहिम ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "आज हम डे केयर युनिट जा रहे हैं। आज से हम इंफ्यूजन शुरू करेंगे और जरूरत पड़ी तो वार्ड में शिफ्ट हो जाएंगे। रुहान आज थोड़ा जिद्दी हो गया था। बीते एक महीने से, वो ज्यादातर अकेले ही रहा। क्योंकि मैं अस्पताल में अपना वक्त बिता रहा था। लेकिन ठीक है, अगर आज रात तक इंफ्यूजन हो जाता है तो उम्मीद है कि मैं घर वापस आ जाऊंगा। मैंने रुहान से कहा है कि अगर मुझे वहां नहीं रहना पड़ा तो मैं घर वापस आ जाऊंगा।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 2026 में दूल्हा बनेंगे Mr Faisu, ब्रेकअप की अफवाहों के बीच Jannat Zubair के लिए कही ये बात

    End of Feed