Dipika Kakar मां बनने के दो महीने बाद पड़ीं बीमार, आधी रात को शोएब इब्राहिम संग पहुंचीं अस्पताल

Dipika Kakar Visits Hopital Due To Illness: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने जून में बेटे को जन्म दिया था। लेकिन हाल ही में उन्हें लेकर खबर आ रही है कि वह बेटे के जन्म के दो महीने बाद ही बीमार पड़ गईं और आधी रात को उन्हें शोएब इब्राहिम के साथ अस्पताल जाना पड़ा।

Dipika Kakar Visits Hopital Due To Illness: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ भले ही छोटे पर्दे से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस से अक्सर जुड़ी रहती हैं। दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने जून महीने में अपने बेटे रुहान को जन्म दिया था। लेकिन हाल ही में उन्हें लेकर खबर आ रही है कि वह बीमार पड़ गई हैं और उन्हें आधी रात में पति शोएब इब्राहिम संग अस्पताल तक जाना पड़ा। शोएब इब्राहिम ने भी बताया कि दीपिका कक्कड़ रात में उठकर रोने लगी थीं।

शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने अपने यू-ट्यूब व्लॉग में खुलासा किया कि उनके परिवार में कई लोग बीमार पड़ गए हैं। शोएब इब्राहिम ने इस सिलसिले में कहा, "मुझे माफ करना दोस्तों कि मैंने काफी दिनों से वीडियोज पोस्ट नहीं की थी। मेरी मां, बेटा रुहान और दीपिका को वायरल फ्लू हो गया है। दीपिका के गले में काफी ज्यादा दर्द था। वह अचानक एक रात उठीं और अपने गले के दर्द के कारण रोने लगीं। वह अभी ठीक हैं। मेरी मां, रुहान और घर में बाकी सब भी ठीक ही हैं। अभी का मौसम बिल्कुल भी अच्छा नहीं है, क्योंकि हर किसी को जुकाम हो रहा है।"

End of Feed