Dipika Kakar and Shoaib Ibrahim: दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंंग हैं। दीपिका और शोएब जल्द माता- पिता बनने वाले हैं। कपल अपने पहले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड है। दीपिका और शोएब ने जनवरी महीने में फैंस के साथ इस गुडन्यूज को शेयर किया था। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की है। दीपिका ने अपने करियर की शुरुआत बतौर एयर होस्टेस की थी।
Dipika Kakkar and Shoaib Ibrahim (credit pic: instagram)
एक्ट्रेस ने कहा, मुबंई में वो अपनी मां के साथ एक पीजी में रहती थी। पैसों की कमी की वजह से उन्होंने बहुत कुछ देखा है। एक्ट्रेस ने कहा कि मैंने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत स्ट्रगल किया है। इस दौरान मेरे माता- पिता ने बहुत साथ दिया। एक्ट्रेस ने बताया कि शोएब ने मेरा बहुत साथ दिया।
दीपिका और शोएब ने साथ में किया स्ट्रगल
दीपिका ने कहा, मैंने और शोएब ने बहुत उतार चढ़ाव देखे हैं। हमने मिलकर सभी प्रॉब्लम का सामना किया है। मैंने और शोएब ने हिट शोज करने के बावजूद बुरे दिन देखे हैं। हमारी शादी के आसपास भी बहुत बुरा फेज था। फाइनैंनशियल उतार- चढ़ाव हमारे जीवन का हिस्सा हैं और कभी भी आ सकता है। लेकिन जब आप आगे बढ़ना शुरू करते हैं और संपत्ति बनाते हैं तो आर्थिक रूप से मजबूत बनते हैं। पिछले बार जो हुआ उससे हमें राहत थी कि हमारे पास एक छत को है और अब हम अपने सपनों का घर बना रहे हैं। हमें कभी भी अपने संघर्षों और कठिनाइयों को नहीं भूलना चाहिए। जब भी हम पीछे मुड़कर देखते हैं तो सतुष्टि और आभार मिलता है।
दीपिका कक्कड़ ने कई हिट टीवी शोज में काम किया है। एक्ट्रेस को शो ससुराल सिमर का से घर-घर में पहचान मिली थी। एक्ट्रेस ने कुछ समय के लिए काम से ब्रेक लिया है। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी फेज को एन्जॉय कर रही हैं।
