Dipika Kakar का 7 महीने पहले हुआ मिसकैरेज, बोलीं- 'Shoib Ibrahim डरे हुए थे कहीं फिर से...'

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 23, 2023, 09:08 AM IST

Sasural Simar ka Tv Actress dipika Kakar suffer a miscarriage: टीवी स्टार दीपिका कक्कड़ ने बताया, 'हम डरे हुए थे और इसलिए हमने अपने सभी व्लॉग्स से ब्रेक लेने के बारे में सोचा। पहले तीन महीने बहुत ही नाजुक और महत्वपूर्ण होते हैं और इसलिए मैंने और शोएब ने सावधानी बरती।'

Dipika Kakar suffer a miscarriage: दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम इन दिनो सातवें आसमान पर हैं। टीवी कपल खुशी से झूम रहा है क्योंकि दोनों ही जल्द अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फरवरी में पांचवीं शादी की सालगिरह से पहले दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने 22 जनवरी को घोषणा कर दी है कि वे जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। शोएब और दीपिका ने अपनी बेबी प्लानिंग के बारे में बताते हुए यह भी खुलासा किया कि वे पिछले कुछ दिनों में व्लॉगिंग से दूर क्यों रहे। दरअसल पिछले साल मार्च 2022 में मिसकैरेज होने के बाद से कपल इस बार अतिरिक्त सावधानी बरत रहा है।

dipika Kakar suffer a miscarriage

टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम ने बताया- 'हम किसी से झूठ नहीं बोलना चाहते थे और इसलिए हमने कोई व्लॉग शूट नहीं किया। आप में से कई लोगों ने इसका अनुमान लगाया था। जी हां, दीपिका तीन महीने की प्रेग्नेंट हैं। यह एक नए जीवन की शुरुआत है। यह एक नया चरण है। हमने पहले ही इसकी घोषणा करने के बारे में सोचा था लेकिन डॉक्टरों और बड़ों से सलाह लेकर हमने तीन महीने इंतजार करने का फैसला किया।

End of Feed