Saba Ibrahim Miscarriage: कुछ दिनों पहले ही दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) की ननद सबा इब्राहिम ने बताया था कि वो 6 महीने की प्रेग्नेंट हैं। उनकी प्रेग्नेंसी में काफी परेशानियां है जिसकी वजह से उन्हें डर लग रहा है कि कहीं उनके बच्चे को कुछ न हो जाए। सबा ने वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि उन्हें बहुत ज्यादा ब्लीडिंग हो रही हैं। उनके बच्चे की हार्ट बीट भी ऊपर- नीचे हो रही है। उन्होंने अपने फैंस से बच्चे के लिए दुआ करने के लिए कहा था। सबा के पति ने लेटेस्ट व्लॉग में बताया कि उनका बच्चा नहीं रहा। सबा का मिसकैरेज हो गया है।
saba ibrahim miscarriage (credit pic: instagram)
सनी ने बताया कि POCD की वजह से सबा को काफी परेशानियां हो रही थीं। डॉक्टर ने उसे 15 दिन का कप्लीट बेड रेस्ट दिया था। हम रुटीन चेकअप के लिए डॉक्टर के पास गए थे। डॉक्टर ने स्कैनिंग के दौरान बताया कि बच्चे की हार्ट बीट नहीं है और हमे सबा का अबॉर्शन कराना होगा। वो दिन हमारे लिए बहुत मुश्किल था।
सबा इब्राहिम हैं बिल्कुल ठीक
सबा अब बिल्कुल ठीक हैं। उन्होंने बताया कि जब वो ओटी में थी तो उन्हें लगा था कि वो नहीं बचेगी। उनके पति सनी का भी रो रोकर बुरा हाल था। सबा ने कहा कि ऐसा कई लोगों के साथ हुआ होगा। लेकिन वो सभी लोग सब्र करके जीते हैं। हम भी उन्हीं में से एक हैं। अल्लाह ने हमारे लिए अच्छा ही सोचा होगा। अल्लाह हम सभी के लिए अच्छा ही सोचते हैं। सबा पेशे से यूट्यूब व्लॉगर हैं। वो अपनी जिंदगी से जुड़ी हर अपडेट अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।
सबा ने सनी से पिछले साल शादी की थी। सबा की ननद दीपिका कक्कड़ भी प्रेग्नेंट हैं। एक्ट्रेस की डिलवरी डेट करीब है। दीपिका अभी पूरी तरह से रेस्ट कर रही हैं ताकि प्रेग्नेंसी में कोई परेशानी न हो।
