ननद सबा के प्री-वेडिंग फंक्शन में सासु मां संग जमकर नाचीं ससुराल सिमर की फेम दीपिका कक्कड़, देखें क्यूट वीडियो

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 3, 2022, 01:40 PM IST

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी ननद की शादी के प्री- वेडिंग फंक्शन का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस सैया सुपरस्टार पर जमकर डांस करते हुए नजर आ रही हैं।

टीवी के पॉपुलर कपल दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) और शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) के घर खुशियों का माहौल है। एक्ट्रेस की ननद सबा इब्राहिम (Saba Ibrahim) जल्द शादी करने वाली हैं। सबा अपने मंगेतर खलिद नियाज से शादी करने वाली है। सबा अपने शादी को लेकर काफी एक्साइडेट है। उनकी शादी की सारी तैयारियां भाभी दीपिका कक्कड़ कर रही हैं।

dipika kakar (1)

dipika kakar (Credit pic : instagram)

शोएब और दीपिका ने सबा के मंगेतर खलिद नियाज से फैंस को जून 2022 में मिलवाया था। दोनों लंबे समय से एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों परिवार के लोग बेहद खुश है। सबा की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं। दीपिका शादी के फंक्शन में शोएब को काफी मिस कर रही हैं। एक्टर इन दिनों अपने शूटिंग शेड्यूल की वजह से बिजी है।

End of Feed