शोएब इब्राहीम की पहली बीवी संग दीपिका कक्कड़ ने शेयर किया वीडियो, पति को उंगली पर नचाती दिखीं एक्ट्रेस

Dipika Kakar and Shoaib Ibrahim: टीवी दुनिया के मोस्ट फेवरेट कपल शोएब इब्राहीम और दीपिका कक्कड़ ने वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दीपिका शोएब की पहली पत्नी के साथ दिखी और सिर्फ यही नहीं एक्ट्रेस ने पति को अपनी उंगली पर भी नचाया। यहाँ देखिए कपल का मजेदार वीडियो।

Dipika Kakar and Shoaib Ibrahim: टीवी के सबसे पसंदीदा कपल कहलाए जाने वाले शोएब इब्राहीम और दीपिका कक्कड़ अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। बीते कई सालों से दीपिका तो महीनों से शोएब इब्राहीम छोटे परदे से गायब चल रहे हैं। ये कपल अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए वलॉग बनाना नहीं भूलते। फैंस भी इनके वलॉग देखना काफी पसंद करते हैं। वहीं इस बीच सोशल मीडिया पर शोएब इब्राहीम ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें दीपिका कक्कड़ उनकी पहली बीवी के साथ दिखी। सिर्फ यही नहीं दीपिका ने शोएब को कैसे उंगली पर नचाया ये भी देखना काफी मजेदार लगा।

लेटेस्ट इंस्टाग्राम रील पर दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) शोएब इब्राहीम (Shoaib Ibrahim) की पहली बीवी यानी उनके फोन को छिन लेती है। शोएब का फोन छिनकर दीपिका कक्कड़ पति से सारे डिमांड पूरे करने को कहती है। इस दौरान फोन छिन जाने के बाद शोएब बिन पानी मछली के तिलमिलाते हुए नजर आए। लेकिन आखिरी में शोएब अपना फोन लेकर वहाँ से भाग जाते हैं। दरअसल रश्मि देसाई के पॉडकास्ट में दीपिका ने बताया था कि शोएब को फोन का चसका है। खुद दीपिका ने ये भी कहा था कि शोएब का फोन उनकी पहली बीवी यानी एक्ट्रेस की सौतन है। ऐसे में ये चीज अब शोएब ने वीडियो के जरिए फैंस को दिखाई जिसे देखने में काफी मजा आया। ये इंस्टाग्राम रील सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फैंस भी शोएब और दीपिका से ऐसी रील्स की डिमांड करते हुए नजर आए।

End of Feed