आंखों के नीचे काले घेरे और कमजोर शरीर, Dipika Kakar की हालत दिखी नाजुक! चिंता में डूबे फैंस

Dipika Kakar Looks Weak And Dull: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ हाल ही में शोएब इब्राहिम के व्लॉग में नजर आईं। लेकिन उनकी हालत देख लोग हैरान रह गए।

Dipika Kakar Looks Weak And Dull: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। दीपिका कक्कड़ ने 'ससुराल सिमर का' की सिमर बनकर सालों तक दर्शकों के दिलों-दिमाग पर राज किया। अब भले ही दीपिका कक्कड़ टीवी की दुनिया से दूर हैं, लेकिन अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। दीपिका कक्कड़ व्लॉग के जरिए अपने फैंस से जुड़ने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। हाल ही में दीपिका कक्कड़ का इंफ्यूजन हुआ, जिसके लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। लेकिन इसके बाद दीपिका कक्कड़ की हालत ऐसी हो गई कि उन्हें देख फैंस भी चिंता में पड़ गए। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Dipika Kakar करेंगी 4 साल बाद एक्टिंग में वापसी, कैंसर को ताक पर रख रिहर्सल करती दिखीं एक्ट्रेस

Dipika Kakar की हालत देख फैंस हुए चिंतित (फोटो क्रेडिट- यू-ट्यूब)

    दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) की झलक शोएब इब्राहिम ने अपने व्लॉग में दिखाई। शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने बताया कि दीपिका कक्कड़ इंफ्यूजन के लिए अस्पताल पहुंची थीं। वहीं इंफ्यूजन के बाद अस्पताल से लौटते हुए एक्ट्रेस बेहद कमजोर लगीं। दीपिका कक्कड़ की आंखों के नीचे काले घेरे और उनके चेहरे पर कमजोरी साफ नजर आ रही थी। पहले के मुकाबले एक्ट्रेस का वजन काफी कम हो गया है। वहीं व्लॉग में शोएब इब्राहिम ने भी बताया कि दीपिका को कपड़े खरीदने हैं, क्योंकि जो उनके पुराने कपड़े थे, वो बहुत ज्यादा ढीले हो चुके हैं। लेकिन दीपिका कक्कड़ की इस हालत ने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान खान का WKW देख शिल्पा शिंदे ने दिया रिएक्शन, बोलीं- एनाबेला की वाट लगा देते अगर...

    End of Feed