Deepika Kakar On Body Shaming: दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) एक्टिंग से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) की पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका अपने पॉडकास्ट के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। वह अपनी लाइफ की छोटी छोटी बातों के बारे में वीडियोज में बताती हैं। दीपिका ने कई बार बताया है कि बीमारी की वजह से उन्हें लाइफ में काफी कुछ झेलना पड़ रहा है और अब एक्ट्रेस का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दीपिका ने फैंस से बात की है और उन लोगों को भी करारा जवाब दिया है, जिन्होंने वजन बढ़ने पर एक्ट्रेस को ट्रोल किया था। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Day 3 Highlights: कैप्टेंसी टास्क में आसिफ ने खोया आपा, काजी को बकीं गालियां; शो में क्या क्या हुआ?
dipika kakar (photo credit- instagram)
दीपिका कक्कड़ ने ट्रोलर्स को दिया जवाब
दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि कैसे लोगों ने वजन बढ़ने पर उन्हें ट्रोल किया था। दीपिका ने बताया जब वह बीमार थीं, तो उन्हें बॉडी शेमिंग से जुड़ी बातें सुननी पड़ी थीं। उन्होंने बताया कि उस दौरान उनका वजन काफी बढ़ गया था, लेकिन वह मानसिक या शारीरिक रूप से ऐसी स्थिति में नहीं थीं कि वजन कम करना उनकी प्रायोरिटी हो। उन्होंने कहा, 'बीमारी के दौरान मुझे बॉडी शेमिंग से जुड़ी बातें सुनने को मिलती थीं। मेरा वजन काफी बढ़ गया था, लेकिन उस समय मेरी ऐसी स्थिति नहीं थी कि मुझे वजन कम करना जरूरी लगे या मैं वजन कम कर पाऊं। मैं बस ऐसा नहीं कर पा रही थी।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 20: मनोज तिवारी की बेटी Rhiti को मिलती हैं रेप की धमकियां, खुलासा करते हुए बोलीं- 'सोचकर बोलना...'दीपिका कक्कड़ ने बताई अपनी स्थिति
दीपिका कक्कड़ ने आगे कहा, "आप इसे उस समय की मेरी मानसिक स्थिति कह सकते हैं, या यह कह सकते हैं कि मैं बहुत ज्यादा खा रही थी। आप इसे कुछ भी कह सकते हैं। लेकिन मैं बस ऐसा नहीं कर पा रही थी, और मुझे इससे कोई परेशानी नहीं थी।'
