कैंसर से जूझ रहीं Dipika Kakar अपनी ब्लड टेस्ट रिपोर्ट देख लगीं रोने, शोएब इब्राहिम बोले- लंबी लड़ाई है...

Dipika Kakar Gets Emotional Over Her Latest Blood Test Report: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। हाल ही में दीपिका कक्कड़ की ब्लड टेस्ट रिपोर्ट सामने आई है, जिसे देखकर वह भावुक हो गईं। वहीं शोएब इब्राहिम भी बोले कि लंबी लड़ाई है।

Dipika Kakar Gets Emotional Over Her Latest Blood Test Report: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। दीपिका कक्कड़ भले ही लंबे वक्त से छोटे पर्दे से दूर हैं, लेकिन अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। दीपिका कक्कड़ को बीते साल लिवर कैंसर हो गया था, जिसकी उन्होंने सर्जरी भी कराई। लेकन अभी एक्ट्रेस का इससे जुड़ा इलाज जारी है। वहीं बीते कुछ दिनों पहले ही दीपिका कक्कड़ की सिस्ट सर्जरी भी हुई। इन सबके बीच दीपिका कक्कड़ ने ब्लड टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट भी अब आ चुकी है। इस रिपोर्ट को देखने के बाद दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) भावुक हो गईं। वहीं शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने उनकी हिम्मत बांधने की कोशिश की। लेकिन एक्टर ने ये भी कहा कि अभी ये लड़ाई लंबी चलने वाली है।

dipika kakar shoaib ibrahim (2)

फोटो क्रेडिट- शोएब इब्राहिम व्लॉग

शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में साझा किया कि दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) का ब्लड टेस्ट हुआ था और इसकी रिपोर्ट नॉर्मल आई है। शोएब इब्राहिम ने व्लॉग में कहा कि उन्हें खुशी है कि रिपोर्ट्स नॉर्मल हैं, लेकिन वो दुआ करते हैं कि दीपिका जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। हालांकि व्लॉग में दीपिका कक्कड़ मायूस नजर आईं, साथ ही अपनी बीमारी के बारे में सोचते हुए परेशान भी दिखीं। वहीं शोएब इब्राहिम ने उनकी हिम्मत बढ़ाने का काम किया और उनसे कहा कि सभी चीजें जल्द ठीक हो जाएंगी। दीपिका कक्कड़ ने जैसे ही व्लॉग में बताया कि वह अच्छा महसूस नहीं कर रही हैं। शोएब ने उन्हें कुकिंग दोबारा शुरू करने के लिए कहा। इससे दीपिका कक्कड़ के चेहरे पर मुस्कान आ गई, उन्होंने बताया कि कुकिंग उन्हें खुश रखती है।

End of Feed