Dipika Kakar के क्लोथिंग ब्रांड DKI पर गिरी गाज, इस वजह से चंद महीनों में ठप्प पड़ा बिजनेस!

Dipika Kakar Clothing Brand Label DKI Shuts Down Abruptly: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपना लेबल शुरू किया था, जिसका नाम उन्होंने 'डीकेआई' रखा था। लेकिन इस ब्रांड को अचानक बंद कर दिया गया। दीपिका कक्कड़ के बिजनेस के अचानक बंद होने का चौंकाने वाला कारण भी सामने आया है।

Dipika Kakar Clothing Brand Label DKI Shuts Down Abruptly: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। दीपिका कक्कड़ ने 'ससुराल सिमर का' के जरिए घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी। आखिरी बार वह 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में नजर आईं, लेकिन उस शो को भी दीपिका कक्कड़ को अचानक छोड़ना पड़ा। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' को बीच में ही छोड़ दिया था। दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने एक्टिंग से दूर रहते हुए अपना बिजनेस भी शुरू किया था। दीपिका कक्कड़ ने 'डीकेआई' के नाम से क्लोथिंग ब्रांड की शुरुआत की थी। लेकिन अब खबर आ रही है कि इस ब्रांड को भी अचानक ही बंद कर दिया गया है।

दीपिका कक्कड़ के क्लोथिंग ब्रांड पर गिरी गाज

End of Feed