क्या दूसरी बार मां बनने वाली हैं Dipika Kakar? 'झलक दिखला जा 11' के सेट पर बताया सच्च

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 16, 2024, 11:04 AM IST

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद करते हैं। पिछले दिनों 'झलक दिखला जा 11' के सेट से एक्ट्रेस की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी जिसे देखने के बाद फैंस कयास लगाने लगे थे कि एक्ट्रेस दोबारा प्रेग्नेंट हैं। अब एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर पर चुप्पी तोड़ी है।

झलक दिखला जा 11 (Jhalak Dikhhla Jaa 11) के कंटेस्टेंट शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। शोएब हर हफ्ते अपनी यूनिक परफॉर्मेंस से जेजस को इंप्रेस करते हैं। शो में उनकी परफॉर्मेंस का फैंस को बेसब्री से इंतजार होता है। इस हफ्ते शो में फैमिली वीक है। इस हफ्ते शोएब के साथ दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) भी परफॉर्म करने वाली हैं। मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो शेयर किया है।

पिछले दिनों झलक के सेट से दीपिका की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे। एक्ट्रेस की वायरल फोटो को देखने के बाद फैंस कयास लगाने लगे थे कि एक्ट्रेस दोबारा प्रेग्नेंट हैं। अब दीपिका और शोएब ने प्रेग्नेंसी की खबर को अफवाह बताया है।

End of Feed