The 50 Elimination: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'द 50' अपने अनोखे गेम कान्सेप्ट के लिए घर-घर मशहूर हुआ। हालांकि इस शो को जनता ने उतना प्यार नहीं दिया जितना मेकर्स को उम्मीद थी। ना ही शो की अच्छी टीआरपी रेटिंग आ रही है और ना ही गेम में कोई मजा। लेकिन फिर भी इस शो में नजर आ रहे स्टार्स के फैंस इसे लगातार फॉलो करते हुए दिखाई दिए। अब हाल ही में शो से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है कि दिग्विजय राठी गेम से बाहर हो गए हैं। दिग्विजय कैसे एलिमिनेट हुए जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।
Image Source: Digvijay Rathee Instagram
ये भी पढ़ें: The 50: आरुषि चावला और तेजस्वी माडीवाड़ा का शो से कटा पत्ता, अब ये दो स्टार वाइल्ड कार्ड बन रखेंगे कदम
शो 'द 50' (The 50) से दिग्विजय राठी (Digvijay Singh Rathee) को लायन ने एग्जिट ऑर्डर दे डाला। फिल्मी विंडो की रिपोर्ट्स के अनुसार दिग्विजय राठी को मेडिकल इमरजेंसी के चलते शो को छोड़ना पड़ा। दिग्विजय के एलिमिनेशन के उनके फैंस को घर में मौजूद दोस्तों को काफी दुख हुआ। हालांकि ये उदासी सिर्फ कुछ ही वक्त की थी क्योंकि दिग्विजय राठी ठीक होने के बाद दोबारा महल में लौटे। ये देख दिग्विजय के दुश्मनों को मिर्ची लग गई और घर एक बार फिर दो हिस्सों में बंट गया। दिग्विजय राठी दूसरी बार शो से बाहर हुए लेकिन उनकी वापसी से फैंस के चेहरे पर खुशी ले आई। देखना दिलचस्प होने वाला है कि फिनाले से पहले दिग्विजय राठी कैसे गेम का रख बदल देंगे।
बात करें शो 'द 50' की तो अब तक कई सेलेब्स के एलिमिनेशन हो चुके हैं। इस शो में स्टार्स के फैंस को 50 लाख जीतने का मौका मिल रहा है। सोशल मीडिया पर शो से जुड़ी खबरें और रील्स वायरल होती रहती हैं। पुरानी दुश्मनी से लेकर नए दोस्त इसमें सभी चीजों का मिश्रण दिखाई दिया। इस शो में रजत दलाल, करण पटेल, कृष्णा श्रॉफ, नेहल चुदासमा, ऋद्धि डोगरा जैसे स्टार्स नजर आ रहे हैं।
