Archana Puran Singh & Dharmendra: बॉलीवुड के 'ही-मैन' धर्मेंद्र ने 89 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। 89 वर्षीय दिग्गज कलाकार काफी समय से बीमार चल रहे थे लेकिन आखिर में वे स्वर्ग सिधार गए। बॉलीवुड ने जैसे ही अपना एक चमकता सितारा खोया सभी फैंस और और सेलेब्स को बड़ा झटका लगा। पूरा बॉलीवुड एक होकर इस समय धर्मेंद्र के परिवारवालों के साथ खड़ा है। फैंस से लेकर कई बॉलीवुड स्टार्स ने धर्मेंद्र को याद कर उन्हे श्रद्धांजलि दी। अभी हाल ही में अर्चना पूरन सिंह ने धर्मेंद्र संग तस्वीरें शेयर कर लंबा चौड़ा पोस्ट लिख एक्ट्रेस के निधन पर दुख जताया।
Image Source: Archana Puran Singh Instagram
इंस्टाग्राम पर अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) ने वीडियो शेयर कि जिसमें 'द कपिल शर्मा शो' के दौरान एक्ट्रेस ने दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) संग डांस किया था। इस दौरान अर्चना पूरन सिंह जहां शरमाती हुई नजर आईं तो धर्मेंद्र बेबाक होकर डांस कर रहे हैं। कैप्शन में अर्चना लिखती हैं, 'उस शाम, जब हमने कपिल शो पर कुछ मिनट डांस किया, तो मुझे लगा कि यूनिवर्स ने मुझे ज़िंदगी की सबसे बड़ी खुशियों और आशीर्वादों में से एक दिया है। मुझे क्या पता था कि यह आखिरी बार होगा जब मैं धरमजी से मिलूंगा। पिछले कुछ दिनों में, मैंने उनके गाने लूप पर देखे हैं, बस यह महसूस करने के लिए कि वह अभी भी यहीं हैं। उनकी आँखों से उनकी दया झलकती थी, उनके हर शब्द से उनकी कृपा झलकती थी। उनकी मुस्कान एक छोटे लड़के जैसी शर्मीली थी, सिर्फ़ वही किसी को सिर्फ़ हाथ मिलाकर गले लगने का एहसास करा सकते थे।'
अर्चना पूरन सिंह आगे लिखती हैं, 'धरम जी, जब मैं चोटी थी तो मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मुझे आपको देखने का मौका मिलेगा, आपके साथ परफॉर्म करने, आपसे बात करने और यह बताने का मौका तो दूर की बात है कि मैं हमेशा से एक एक्टर के तौर पर और उससे भी ज़्यादा, एक लगभग बच्चे जैसे, खूबसूरत इंसान के तौर पर आपका कितनी बड़ी फैन हूँ। मैं प्रार्थना करती हूँ कि आपके प्यारे परिवार को यह जानकर सुकून मिले कि आप भगवान की बाहों में हमेशा के लिए शांति से आराम कर रहे हैं। आपके जाने से लाखों दिल टूटे लेकिन इतने दशकों तक हमारे साथ रहने से दुनिया को और अमीर बना दिया है।' बता दें इस पोस्ट को पढ़ने के बाद धर्मेंद्र के फैंस इमोशनल हुए। बता दें आज धर्मेंद्र के लिए प्रेयर मीट भी रखी गई है जिसका नाम दिया गया सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ।
